बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार सबिता ने जानकारी दी की सिकन्दरा प्रखंड के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रखंड सचिव सह प्रखंड आर टी आई कार्यकर्ता गिरीश सिंह ने शनिवार को प्रखंड में मनमाने तरीके से परिवहन किराया वसुली के खिलाफ पत्र लिखकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि जनता अभी कोविड 19 जैसे खरनाक बीमारी से उबर नही पाई है तो दूसरी तरफ बस ,टेम्पो ,सहित अन्य परिवहन मालिको ने दोगुने से भी अधिक किराया यात्रियों से वसुलने पर लगे हुए है।