यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय डाक सर्किल द्वारा निकाली गयी ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर, एवं डाक सेवक के पद पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। तीनों पदों पर कुल 44,228 रिक्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए मासिक वेतन 10,000 से 30,000 रूपए रखा गया है। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास किया हो।साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रूपए तथा आरक्षित वर्ग एवं महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गया है। इच्छुक उम्मीदवार को अपना आवेदन ऑनलाइन भरना होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.indiapostgdsonline.gov.in/आवेदनकर्ताओं का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जायेगा। याद रखिये आवेदन करने की अंतिम तिथि 05/08/2024 है।

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जैकम खान की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रहनी से हुई। रहनी यह बताना चाहती है कि उनकी पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ उसे कराने में दस हज़ार लगा वो पैसा वापस होना चाहिए।

राजस्थान राज्य के अलवर जिला से जैकम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बबली से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करवाया जो की निशुल्क किया गया। लेकिन एम्बुलेंस का खर्चा उनसे लिया गया।

राजस्थान राज्य के अलवर जिला से जैकम खान ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हाकिम खान से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे अपनी भाभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। उनकी भाभी का बच्चेदानी में गाँठ का ऑपरेशन होना था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन के आयुष्मान कार्ड योजना के तहत ऑपरेशन करने से इंकार कर दिया गया और पैसे ले कर उनका ऑपरेशन किया गया।

राजस्थान राज्य के अलवर जिला से सुषमा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें जब इलाज की आवश्यकता थी तो हॉस्पिटल में कार्ड के माध्यम से उनका निशुल्क इलाज किया गया।

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से हमारे श्रोता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कौशल कुमार शर्मा से हुई। कौशल कुमार शर्मा यह बताना चाहते है कि चिरंजीवी योजना बहुत अच्छी है। गरीब परिवारों के लिए बेहतर योजना है। चिरंजीवी योजना में लोगों को पैसा का व्यवस्था नहीं हो सकने पर सरकार की तरफ से तुरंत व्यवस्था हो जानी चाहिए।

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रफ़ी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक सिंह से हुई दीपक सिंह यह बताना चाहते है कि उनका भाई का एक्सीडेंड हुआ था अस्पताल ने ईलाज करने से मना कर दिया पैसे देकर ईलाज कराना पडा। डॉक्टर का कहना था कि भामाशाह इस केस में काम नहीं करेगा। यह योजना बेकार है क्यूंकि इसका लाभ नहीं है। उनका दो लाख का खर्चा हुआ है।

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से हितेश , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि जब वो अस्पताल में चिरंजीवी योजना का लाभ लेने जाते है तो लम्बी लाइन मिलती है

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जबरूद्दीन , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको अपने बेटे का इलाज़ कराने में आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिला है। अस्पताल में उनके बेटे का इलाज़ करने से मना कर दिया गया।

राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जैकम की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जबरूद्दीन से हुई। जबरूद्दीन यह बताना चाहते है कि उनको आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिला।