राजस्थान राज्य के अलवर जिला से हमारी श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की उनका आयुष्मान कार्ड बना हुआ है, लेकिन इसका लाभ उन्हें अस्पताल में नहीं मिल रहा है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल में लगने वाले रोग और किट नियंत्रण की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
राजस्थान राज्य के अलवर जिला के किशनगढ़ प्रखंड से चरण सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का प्रसव करवाया था लेकिन भामासा योजना के तहत उन्हें कोई लाभ नहीं मिला।
राजस्थान राज्य से दीपक ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जब वो चिरंजीवी योजना का लाभ लेने जाते है ,बहुत लम्बी लाइन रहती है। नंबर जल्दी नहीं आता है
राजस्थान राज्य के फलोदी ज़िला से अनीस की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से खमारा राम से हुई। ये बताते है कि पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना चल रहा था। जिसमे पच्चीस लाख का बिमा था। इसके अंतर्गत इनके परिवार को पांच लाख का लाभ हुआ था। इनके परिवार में एक व्यक्ति की नहर में डूबने से मृत्यु हो गयी थी। घटना स्थल पर शव का पोस्टमॉर्टम हुआ। दस्तावेज़ों के ज़रिये लाभ लेने के लिए फॉर्म भी अप्लाई किया गया। इससे समस्या बहुत आई थी। समस्या का सामना करना पड़ा। कई बार फॉर्म ऑनलाइन आवेदन देने के बाद रिजेक्ट हुए फिर भी बार बार आवेदन करते रहे। इसके बाद इन्हे दो गवाह पेश करने के लिए कहा गया। यह कार्य होने पर इन्हे पांच लाख रूपए का लाभ मिला। इसके बाद राजस्थान में सरकार बदलने पर यह योजना मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के नाम से जाना जाने लगा। अभी आयुष्मान कार्ड बन रहा है। जो खाद्य सुरक्षा में जुड़े हुए है ,बीपीएल वालों का भी निशुल्क आयुष्मान कार्ड बन गया। एपीएल वालों के लिए पैसे लगते है पर कम लगते है। इसमें 10 लाख का लाभ मिलेगा । लेकिन लाभ लेने में बहुत समस्या आती है। अभी तक इन्होने आयुष्मान कार्ड का कोई लाभ नहीं लिया है। कागज़ात होने के बाद भी लाभ लेने में बहुत दिक्कतें आती है। जो शिक्षित नहीं है उन्हें लाभ लेने में ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है अगर लोग कठिनाई झेल सकते है तो यह योजना का लाभ ले सकते है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से अजरुद्दीन , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि उनको आयुष्मान कार्ड का कोई लाभ नहीं मिला है
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा धान की सीधी बुवाई तकनीक से होने वाले कई लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
राजस्थान राज्य के जिला अलवर के मुसाखेड़ा से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि भामाशाह योजना के तहत घुटनों का ऑपरेशन करवाए थे जिसमे उनसे अलग से पैसे लिए गए और उनको वापस नहीं लौटाया गया। जबकि इस योजना के तहत पैसा अलग से नहीं लेना चाहिए।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर के मुसाखेड़ा से सुषमा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से महक शर्मा से हुई। महक शर्मा यह बताना चाहते है कि जब वह उपचार के लिए अस्पताल गई थी तो उनको वहां कई घंटे खड़ा रहना पड़ा और उपचार भी पूरा नहीं किया गया। उनसे पैसे लिए गए।
राजस्थान राज्य के अलवर जिला से मुश्ताक अहमद ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि चिरंजीवी योजना के तहत जब दवाई लेने जाते है तो बहुत लम्बी लाइन में लग कर दवा लेना पड़ता है। जिससे काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
