राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रफ़ी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से दीपक सिंह से हुई। दीपक सिंह यह बताना चाहते है कि मुखमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड धारक होने के बावजूद भाई के एक्सीडेंट होने पर हस्पताल ने भर्ती करने से मना कर दिया जिसके कारण पैसे दे कर ईलाज कराना पड़ा। अस्पताल में कहा गया कि इस केस में भामाशाह कार्ड काम नहीं आएगा। अगर इस योजना का लाभ नहीं मिला तो वह बहुत दुखी है। इलाज़ कराने में उन्हें दो लाख का खर्चा लगा।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि वह अपने माँ का ऑपरेशन भामाशाह योजना द्वारा करवाया था तो ऑपरेशन फ्री हुआ था लेकिन दवाई के पैसे लिए गए। तो क्या योजना के तहत उनको लाभ मिलना चाहिए था या नहीं वह जानना चाहते है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रुबिन , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि अस्पताल में इस्माईल नाम के व्यक्ति को भर्ती किया गया है और भामाशाह द्वारा उनका इलाज़ कराने के बावजूद जांच का पैसा लिया गया है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रफ़ी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से इस्माइल से हुई। इस्माइल ने यह बताया कि उनका अस्पताल में पथरी का ऑपरेशन हुआ था। उनको पांच से छः दिन अस्पताल में रहना पड़ा। वहां सभी जांच का पैसा लिया गया। आयुष्मान योजना के तहत इलाज़ होना था लेकिन जांच का पैसा लिया जा रहा है। उनका पैसा वापस भी नहीं दिया गया। उनका कहना है कि जांच में पैसा नहीं लगना चाहिए। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। इलाज़ कराने के लिए बहुत इंतजार करना पड़ता है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रुबिन , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि अस्पताल में जांच का पैसा लिया जा रहा है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से आरिफ खान , मोबाइल वाणी के माध्यम से आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी चाहते है। इस कार्ड से क्या फ़ायदा और नुकशान है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से रफ़ी की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जैकम जी से हुई। जैकम जी यह बताना चाहते है कि आयुष्मान कार्ड धारक को अस्पताल में जानकारी नहीं होने के कारण इलाज़ कराने में देरी होती है। लोगों से जांच का पैसा अलग से लिया जाता है। जांच, जो की निशुल्क बताया जा रहा था उसमे जब पैसा लिया जा रहा है तो लोग कंफ्यूज हो जाते है। अगर अस्पताल में भामाशाह कार्ड लेकर लोग जाते है तो लो वहां के लोग आयुष्मान कार्ड लाने के लिए बोलते है।
राजस्थान राज्य के जिला अलवर से जैकम खान , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि आयुष्मान कार्ड कई लोगों का बना हुआ है लेकिन लाभ किसी को भी नहीं मिला है।
जोधपुर, राजस्थान निवासी प्रमिला अपने पति के ऑपरेशन पर 70000 रुपए खर्च कर चुकी है।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा नींबू के फसल के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
