हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।
Transcript Unavailable.
पृथ्वीपुर गांव में पाइपलाइन डाल दी और सड़के अभी तक ठेकेदार ने नहीं कराई सही
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
मेला ढाई घाट रामनगरिया में शाहजहांपुर जिले का नाम हटाने लगा है जनपद फर्रुखाबाद के अधिकारियों का कहना है कि शाहजहांपुर का नाम हटकर फर्रुखाबाद हो जाना चाहिए
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र हीरपुर गांव की है। गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह जब शिक्षक पहुंचे तो वहां का नाराज देख दंग गए। स्कूल परिसर में आवारा पशुओं का झुंड देख तत्काल पुलिस और विभागीय अफसरों को सूचना पुलिस टीम व 112, गांव में पहंची और तत्काल स्कूल से सभी पशुओं को बाहर निकाला। साथ ही ग्रामीणों को समझाया कि इस तरह की घटना को अंजाम न दें। उनकी समस्याओं का समधान जल्द ही करा दिया जाएगा। इधर, ग्रामीणों ने कहा कि काफी समय से आवारा पशुओं की समस्या से जूझ रहे है। दिन रात खेतों में बिताना पड़ता है। घर-परिवार से दूर खेतों में रहना पड़ता है। आवारा पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए कई बार गुहार लगाई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। देखिए शाहजहांपुर से अभय प्रताप सिंह की रिपोर्ट
प्रेस विज्ञप्ति शाहजहाँपुर/दिनांक 06.02.2024/जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में दशमोत्तर छात्रवृत्ति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कक्षावार छात्रवृत्ति वितरण प्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रों के प्राप्त आवेदनों तथा सस्पेक्ट डेटा एवं करेक्ट डेटा का शतप्रतिशत सत्यापन कराया जाये। उन्होने सख्त निर्देश दिये कि उक्त कार्य के प्रति गंभीरता बरते। किसी भी दशा में कोई चूक न हो यह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को लगाकर सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी उक्त कार्य का औचक परीक्षण करने हेतु निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उक्त कार्य निर्धारित समय में सम्पन्न कर लिया जाये जिससे कि बच्चों को ससमय छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। ------------ जिला सूचना कार्यालय, शाहजहाँपुर द्वारा प्रसारित।
जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह के शहीद दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में नायक जदुनाथ सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान कैप्टन नौसेना संजय कुमार, वरिष्ठ सहायक श्री मदन मुरारी, सहित अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
