पुवाया थाना क्षेत्र के रहदेवा गांव का पूरा मामला
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंडार ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली ओपीडी में निरीक्षण के दौरान चिकित्सक प्रभारी पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि लगभग 60 मरीज देखे जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला पहुंचकर ओपीडी में मौजूद प्रभारी आनंद प्रकाश से स्टोर रूम में रखें सभी सभी दावों की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली गई और निर्देश दिया कि एक माह से कम एक्सपायरी दवा अस्पताल में न रहे और स्टाक में आवश्यक दवाई रखे जनपद से मगाकर रखे एवं रजिस्टर भी देखें जिलाधिकारी ने दावों के संबंधी जानकारी लिए प्रयोगशाला में एलटी धीरज मिश्रा से ब्लड जांच के बारे सभी जानकारियां लिए और डिलीवरी रूम में निरीक्षण करने के दौरान प्रभारी को निर्देश किया कि कल तक खिड़की में कांच लगवाकर हमे जानकारी दे और सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य केंद्र पर ही निवास करें इस अवसर डॉक्टर अरविंद डॉक्टर आनंद प्रकाश सहित स्वास्थ कर्मी उपलब्ध रहें।
सिविल बार एसोसिएशन पुवायां में वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर जयप्रकाश पांडे वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश यादव और महामंत्री पद पर सुबोध कुमार वर्मा विजई हुए
कलान बदायूं रोड पर स्थित वर्मा के भट्टे के पास से पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा जेल
सुनिए एक प्यारी-सी लोरी। हमारे देश के अलग-अलग राज्यों में कई भाषाओं की लोरियां गाई जाती है। इनकी मदद से आप अपने बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास को बेहतर कर सकते है।आज की लोरी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये लोरी सुनी? क्या आपके पास भी कोई प्यारी-सी लोरी है? तो अपनी आवाज़ में रिकॉर्ड करें, फ़ोन का नंबर 3 बटन दबाकर।
बनो नई सोच ,बुनो हिंसा मुक्त रिश्ते की आज की कड़ी में हम सुनेंगे यौन हिंसा के बारे में।
आप सभी ने बूथ कैप्चरिंग के बारे में तो सुना ही होगा, हो सकता है किसी ने देखा भी हो। मोटा-मोटी कहा जाए तो हर कोई जानता है कि बूथ कैप्चरिंग क्या होती है और कैसे होती है। इसको और बेहतर तरीके से समझना हो तो इस तरह से भी देखा जा सकता है कि भारत में होने वाले सभी प्रकार के चुनावों में पंचायत से लेकर संसद तक के चुनाव में सुरक्षा बल एक अनिवार्य जरूरत हैं। सुरक्षा बलों के बिना निष्पक्ष चुनावों की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पिछले 75 सालों में इस एक मसले पर कुछ भी नहीं बदला है। यह हाल तब है जब पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा बलों को देख कर डरने की प्रवत्ति आम है। ऐसे में कहना कि चुनाव निष्पक्ष होते हैं एक क्रुर मजाक से ज्यादा कुछ नहीं।
ग्रामीण की समस्या
ढाई गांव में पुल के निकट रॉड किनारे तक सब्जी विक्रेताओं ने लगाई दुकाने, पुल पर लगा वाहनों का जाम शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ढाई गांव में वाहनों घण्टो लम्बा जाम लग गया।जिससे लोगो को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगो ने बताया कि बिछिया चुट्टी नदी पर नया पुल बन रहा है ।साथ ही रोड के किनारे दुकानदारों ने सब्जियों के दुकानें लगा रखी जिससे रास्ता संकरा हो गया हैं।शब्जी विक्रेता राहगीरों से टोका टाकी पर लड़ाई झगड़े पर उतर आते हैं।जाम लगने ने गंगा ढाई घाट पर जाने लोगो को आये दिन जाम से जूझना पड़ता हैं।लोगो ने प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की हैं।
