दुर्घटना
दुर्घटना
उत्तरप्रदेश राज्य के शाहजहांपुर से हमारे श्रोता मोबाइल वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि जिन व्यक्तियों के पास छत नहीं है , उनके पास केवल एक झोपड़ी और तीन बिस्तर हैं । अगर वे लोग सूर्योदय योजना का लाभ उठाना चाहते हैं , तो क्या सरकार उनका लाभ देने के लिए तैयार है या नहीं ?
प्रेस विज्ञप्ति शाहजहांपुर/दिनांक 12.02.2024/ जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह ने सोमवार को उप कृषि निदेशक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न पटालों पर जा कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा उससे सम्बन्धित रजिस्टरों को देखा। कार्यालय में साफ-सफाई ठीक ना पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी की कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के सभी पटलों पर कर्मचारी उपस्थित मिलें। योजनाओं से सम्बन्धित पत्रावलियों का रख-रखाव भी ठीक पाया गया। कार्यालय में सफाई व्यवस्था ठीक न पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सफाई कर्मी की कड़ी फटकार लगाते हुये प्रतिदिन सही ढंग से सफाई करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक श्री धिरेन्द्र कुमार सिंह को निर्देश दिये कि सम्बन्धित योजनाओं का फ्लेकस कार्यालय के बहार प्रदर्शित किया जाये जिससे कि आने वाले लोगो कृषि सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी मिल सके। उन्होने निर्देश दिये कि कृषि सम्बन्धित योजनाओं को लाभ पात्रों को मिले यह सुनिश्चित किया जाये। --------------- जिला सूचना कार्यालय शाहजहांपुर द्वारा प्रसारित।
Transcript Unavailable.
सरकार को भारत रत्न देने के अलावा किसानों को उनके अधिकार भी देने चाहिए , आखिर उनकी मांग भी तो बहुत छोटी सी है कि उन्हें उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले। हालांकि किसानों की इस मांग का आधार भी एम एस स्वामीनाथन समिति की सिफारिशें हैं जो उन्होंने आज से करीब चार दशक पहले दी थीं। इन चार दशकों में न जाने स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने का वादा करके न जाने कितनी सरकारें आईं और गईं, इनमें वर्तमान सरकार भी है जिसने 2014 के चुनाव में इन सिफारिशों को लागू करने का वादा प्रमुखता से किया था। -------दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं, क्या आपको भी लगता है कि किसानों की मांगो को पूरा करने की बजाए भारत रत्न देकर किसानों को उनके अधिकार दिलाए जा सकते हैं? --------या फिर यह भी किसानों को उनके अधिकारों को वंचित कर उनके वोट हासिल करने का प्रयास है.
