Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

*** घर घर पहुंच रहा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण *** --- संघ, विहिप, भाजपा और हिंदू समाज के लोग घर घर जाकर वितरित कर रहे पूजित अक्षत खुटार। श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण घर-घर पहुंच रहा है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,भारतीय जनता पार्टी के साथ ही हिंदू समाज के लोग घर-घर जाकर पूजित अक्षत चित्र और पत्रक वितरित कर रहे हैं। रविवार को ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विजय शंकर अवस्थी,हिंदू युवा वाहिनी के कमल दीक्षित,निर्भय मिश्रा मंडल उपाध्यक्ष रोहित शुक्ला,बबलू मिश्रा, संघ के जिला सह सेवा प्रमुख सत्यनारायण शुक्ला,अखिलेश मिश्रा आदि ने गांव खमरिया गदियाना और मलिका में घर-घर जाकर पूजित अक्षत पत्रक और चित्र वितरित कर श्री राम मंदिर में राम भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रधान विवेक सिंह,नितिन शुक्ला,विजेंद्र मिश्रा,राजर्षि शुक्ला बिट्टू,अचल मिश्रा,अश्वनी मिश्रा,कस्तूरी शर्मा,प्रवेश शर्मा,रजविंदर सिंह राजू,अंकित सिंह,गौरव सिंह, दीपक मिश्रा,अजय बाजपेई,राजू गुप्ता, मुनीश राठौर आदि तमाम लोग मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता देवेश गुप्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर विभाग के विभाग मुख्य मार्ग प्रमुख अवनीश मिश्र ने गांव कढैया और नरौठा हंसराम में घर-घर जाकर पूजित अक्षत पत्रक और चित्र वितरित कर 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आवाहन किया। इस मौके पर मिथिलेश गुप्ता, रामस्वरूप कुशवाहा,देव पटेल आदि तमाम लोग मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, राजेश देवल ने गांव नवदिया नवाजपुर में पूजित अक्षत पत्रक और चित्र वितरित किए। इस मौके पर संत कुमार बाजपेई,सुरेंद्र मौर्य अभय कुमार आदि कई लोग मौजूद रहे। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रवीण मिश्र ने हरनाई मे अक्षत वितरित किए। इस मौके पर खण्ड महामंत्री मुकेश शुक्ला,खण्डमीडिया प्रमुख जयकुमार त्रिवेदी,मुकेश तिवारी,संदीप शुक्ला, शोभित मिश्रा,बसन्त शर्मा,अर्पित राठौर,शिवम कटियार आदि उपस्थित रहे।। खुटार से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट

कलान

कलान