मोहल्ला अहमदपुर रेती चुंगी निकट ग्रीन वैली चौराहे के पास यातायात पुलिस ने ग्यारह बाईकों का किया चालान शाहजहांपुर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मोहल्ला अहमदपुर रेती चुंगी निकट ग्रीन वैली स्कूल चौराहे के पास एक घंटे पूर्व बहुत भयंकर जाम लगा था जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया लोगों का पैदल निकलना भी दुश्वार था। जिसका मेरे द्वारा कवरेज किया गया और सोशल मीडिया पर जाम की वीडियो डाल दी। वहीं शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से खबर पर संज्ञान लेते हुए यातायात विभाग क्षेत्राधिकारी जगदीश चन्द्र टमटा को मौके पर यातायात टीम को भेजने के लिये आदेशित किया। आदेश मिलते ही यातायात विभाग टीम ने मौके पर पहुँचकर पहले जाम को हटवाया उसके बाद मदिरा मानक यंत्र द्वारा वाहन चालक शराबियों की चेकिंग की जिसमें दो शराबियों को पकड़ा,वहीं सायरन शीशे पर लगी काली फिल्म,सीट बैल्ट आदि गाड़ियों की चेकिंग की एवं पटाखा बाइक की भी चेकिंग की इस प्रकार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 बाइकों का चालान किया। इस मौके पर यातायात कर्मी विपुल त्यागी, सचेन्द्र दीक्षित,राकेश त्यागी, ओमप्रकाश,भूपेन्द्र सिंह एवं आरसी मिशन के कांस्टेबल मौजूद रहे।
थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा बुधवाना चौराह पर यातायात महा के उपलक्ष मे बैनर लगाकर लोगों को किया जागरूक दरअसल हम आपको बताते चलें उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनापुर पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार आज यातायात महा के उपलक्ष में बैनर लगाकर लोगों को किया गया जागरूक वही आपको बता दें थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में थाना मदनापुर पुलिस टीम के द्वारा आज बुधवाना चौराह पर पुलिस द्वारा यातायात महा के उपलक्ष में यातायात के नियमों का पालन करने हेतु यातायात बैनर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया वही थाना चौकी प्रभारी रामकिशोर समस्त स्टाफ के साथ मौके पर मौजूद रहे वहीं लोगों को बाइक पर हेलमेट लगाकर और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट लगाकर चलने का संदेश देते नजर आए
डीएम ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद यूपी के शाहजहांपुर जिले के नवादा दरोवस्त निवासी ठाकुर रोशन सिंह के प्रपोत्र को नई ई-ट्राई इलेक्ट्रिक साइकिल।। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।।
जमीनी विवाद में दिव्यांग की हत्या,छोटे भाई पर आरोप शाहजहांपुर,24 नवंबर (N.S.T.V.24.MEDIA)।कांट थाना के पिपरौला क्षेत्र के गांव मुतिहासा निवासी एक दिव्यांग की हत्या कर दी गई।हत्यारोपियों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को मिट्टी में दबा दिया।शुक्रवार सुबह ग्रामीणो ने गड्ढे में दबे शव को देखा।रिश्तेदारो ने मृतक के छोटे भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार,मुतिहासा निवासी राजेश मिश्रा (60) की हत्या कर दी गई।शुक्रवार सुबह मुतिहासा गांव के ग्रामीणो ने राजेश मिश्रा का शव गांव के बाहर बाबूराम के खेत में मिट्टी में दबा देखा।घटना से गांव में हड़कम्प मच गया।सूचना पर एसपीसिटी,क्षेत्राधिकारीसदर, फोरेंसिकटीम व कांट पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।अधिकारियो ने मृतक के परिजनो व ग्रामीणो से घटना की जानकारी ली।एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया की ग्रामीण का शव मिला है,मृतक की बहन ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।घटना के खुलासे के लिए एसओजी को लगाया गया है,इसके साथ ही एक टीम भी गठित की गई है।।
सिधौली ब्लाक की आदर्श ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में जेपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक जी की जयंती शाहजहांपुर - सिंधौली ब्लॉक की आदर्श ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से गुरु नानक जयंती मनाई गई। स्कूल की अध्यापिका सीमा ढींगरा ने सभी पंजाबी बच्चों के साथ अरदास एवं जपु जी साहिब पाठ किया l स्कूल में पढ़ने वाले सभी पंजाबी बच्चे अपनी पारंपरिक वेशभूषा में तैयार हो कर स्कूल को आए थे । सभी ने गुरु नानक जी की जयंती को धूमधाम से मनाया । प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को गुरु नानक जी के द्वारा दिए गए उपदेशों के मार्ग पर चलने का संदेश दिया और सिक्ख धर्म के सभी 10 गुरुओं के बारे में पूरी जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हिना खान सहित अध्यापिका श्रेया त्रिवेदी, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू ,संध्या पांडे ,देविना गुप्ता, प्रभा, अंजली यादव, सुनीता ,रुबीना ,शिप्रा श्रीवास्तव ,मंतशा ,शाईमा खान ,अनक्शा अख्तर, प्रियंका भारती, फिजा नाज, सीमा ढींगरा ,दीक्षा शर्मा ,शायमा खान ,अमिष कुमारी ,मीनू गुप्ता ,रोली द्विवेदी, शाहीन, रीना ,पायल दीक्षित, खुशी दीक्षित ,रश्मि गुप्ता ,शीतल तिवारी अंशिका आदि मौजूद रहीं।
अल्लाहगंज बस अड्डा दुर्दशा का शिकार शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कोई सुनवाई ।दरअसल आपको बता दें शाहजहांपुर जनपद के फर्रुखाबाद रोड स्थित नगर अल्लाहगंज में रोडवेज का सरकारी बस अड्डा है। करीब 30 साल पुराना बस स्टेशन है जहां की बिल्डिंग है सब जर्जर हो चुकी हैं ।कहने को तो यहां पर अशोक दुबे नाम का एक कर्मचारी तैनात रहता है। बरेली फर्रुखाबाद रोड पर स्थित इस रोड पर तमाम सरकारी बसें चलती हैं। इसके चालक व परिचालक बसों को रोडवेज परिसर के अंदर नहीं ले जाते हैं ।जिससे यात्रियों को सड़क पर ही चढ़ना और उतरना पड़ता है जिससे तमाम यात्रियों को आए दिन दुश्वारियां का सामना करना पड़ता है और जल्दबाजी में सवारियां गिर जाती हैं ।साथ ही जेब कतरे भी लाभ उठाते हैं। वहीं बस अड्डा के अंदर जाने के लिए सबसे बड़ी मुसीबत अब खड़ी हो गई है क्योंकि हाई वे वालो में ऊंचा नाला बना दिया है। नाला ऊंचा होने के कारण बस अड्डे के अंदर बस जाने का रास्ता बंद हो गया है ।नगर वासियों की मांग है कि इस रूट पर सभी बसों को बस अड्डे के अंदर खड़ा किया जाए ।ताकि सवारियां आसानी से चढ़ और उतर सके ।अल्लाहगंज से शाहजहांपुर मोबाइल वाणी से रामनिवास शर्मा
सरकार का आदेश बेअसर, मांस रहित दिवस घोषित फिर भी जलालाबाद नगर में खुले रहीं मटन चिकन की दुकानें और सरकार के आदेश की उड़ाई जा रही है लगातार धज्जियां उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में के कस्बा जलालाबाद में पूरे दिन से मीट चिकन मटन की दुकान खुली रही शासन प्रशासन ने कोई नहीं दिया ध्यान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आदेश हुआ था जारी
एक लाख चालीसा केन्द्र खड़ा करना है लक्ष्य डॉक्टर प्रवीण भाई तोगड़िया आंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रख्यात कैंसर सर्जन डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया का राष्ट्रीय बजरंग दल नगर कार्यकारिणी द्वारा जलालाबाद के कोला मोड़ एवम याकूबपुर तिराहे पर भव्य स्वागत हुआ जिसके पश्चात जलालाबाद बुधवाना रोड भामाशाह पार्क के पास हरिओम गुप्ता के मिल में हिंदू जनसभा को किया संबोधित जिसमें डॉक्टर तोगड़िया ने कहा के पूरे देश भर में एक लाख सामूहिक हनुमान चालीसा केंद्रों को खड़ा करना संगठन का लक्ष्य जिससे समृद्ध एवं सुरक्षित है हिंदू रह सके आने वाले समय में परिस्थितियों संघर्ष होगी इसलिए हमको अभी से सजग होना पड़ेगा इस अवसर पर प्रांत मंत्री अर्पित भामाशाह जिला अध्यक्ष हरिओम गुप्ता के जिला अध्यक्ष सुमित गुप्ता कार्यक्रम अध्यक्ष संजय सिंह जिला उपाध्यक्ष मनोज दिवाकर भूपेंद्र सिंह परमार हर्षित श्रीवास्तव कमलेश यादव सर्वेश सक्सेना मनोज राजपूत प्रताप पाल बिल्लू शर्मा। सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे
