रायबरेली ।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लालगंज कार्यालय में संत रविदास सभागार में रामचरितमानस के पाठ के उपरांत हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल का मार्गदर्शन उपस्थित समूह को प्राप्त हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल  ने अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से उपस्थित अधिकारियों से परिचय कराया इस कार्यक्रम आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख स्वयंसेवक एवं संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे उपस्थित लायक समग्र ग्राम प्रांत प्रमुख राज किशोर  प्रांत समरसता प्रमुख प्रांत के सह कार्यवाहक संजय पूर्व सदस्य विधान परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजा राकेश प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी सुनील बौद्धिक प्रमुख श्रीमती किरण सिंह भाजपा नेत्री,युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम मिश्रा सहित विचार परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित रहे।

मेहनत और लगन से पढ़ाई करके ही प्राप्त किया जा सकता है लक्ष्य- बी एल सिंह रायबरेली। बीएसएस पब्लिक स्कूल-इन्दिरा नगर का वार्षिकोत्सव अत्यन्त धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनेकों शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत के उपरान्त प्रमुख प्रस्तुतियां आज है सण्डे, कश्मीरी डांस, स्कूल चले हम, रामायण थीम एक्ट, आर्मी डांस, पंजाबी डांस, मोबाइल एडीक्सन इत्यादि प्रस्तुत किये गये। आर्मी एक्ट पर श्रोता भाव विभोर हो गये। बेटी बचाव बेटी पढ़ाओं एक्ट में समस्त श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गये। भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में प्रमुख रूप से अभिषेक, अक्षिता सिंह, आराध्या, आत्या, दिव्यांश, कृष्णा, नैन्सी, नितिशा, प्रिन्स, प्रियांशी, अक्षय प्रताप सिंह एवं अखण्ड प्रताप सिंह इत्यादि रहे। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक ने विद्यालय में 2023-24 में चयनित आई० आई०टी० जे०ई० मेंस में चयनित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा इस वर्ष से इन्दिरा नगर एवं अमोल विहार शाखा में ए०आई० लागू किये जाने हेतु अवगत कराया गया। अन्त में बच्चों को मोमेन्टों एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रबन्ध निदेशक बी एल सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए यह कहा है कि मेहनत और लगन से पढ़ाई करने वाले बच्चे सफलता हासिल करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं ऐसे में सभी बच्चों की पढ़ाई में अभिभावकों को भी पूरी तरह से समर्पित भाव से अपने अपने बच्चों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन अवनीश सिंह, संरक्षक एल0 सी कनौजिया ,प्रधानाचार्य तथा इन्दिरा नगर एवं अमोल विहार के प्रधानाध्यापिकायें एवं समस्त शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

जब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया था,पुलिस व तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है। जब्बारीपुर गाँव निवासी राकेश विश्वकर्मा के इलेक्ट्रॉनिक की तथा गाँव के ही विकास कुमार की बैग की मदारीगंज गाँव के पास लखनऊ प्रयागराज मार्ग के किनारे अगल बगल दुकान है,दोनों दुकानें लोहे के खोखे में है,गुरुवार की शाम रोज की तरह दुकान बन्द करके दोनों दुकानदार घर चले गए, देर रात अज्ञात कारणों के चलते इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में आग लग गई और आग इतनी भयानक थी कि उसने बैग की दुकान को भी जद में ले लिया, आसपास मौजूद लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था, पीड़ितों के मुताबिक दोनों दुकानों में 4 लाख रुपये के नुकसान आशंका जताई जा रही है।मामले की सूचना पुलिस व तहसील प्रशासन को दी गई है। चलते इलेक्ट्रॉनिक व बैग की दुकान में भीषण आग लग गई, जब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान में रखा लाखों कीमत का सामान जलकर राख हो गया था,पुलिस व तहसील प्रशासन को मामले की सूचना दी गई है ।

रायबरेली जिला प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए हैं जिनमे प्रत्येक पाली में 15408 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात तैनात किए है। दो दिन चलने वाली इस परीक्षा के शुरू होने से पहले जिला प्रशासन प्रत्येक केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों को फूल प्रूफ बनाने में जुटा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि केंद्र पर पेन, प्रवेश पत्र और ओरिजनल आईकार्ड लाये ।

हो गया मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही बाजार का है जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक बीच की दुकान में अचानक आग लग गई देखते देखते आग में विकराल रूप धारण कर लिया स्थानीय लोगों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था, पीड़ित दुकानदार के मुताबिक दुकान में रखा लगभग 40 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया।

पूर्व राज्य मंत्री व यूपीसीएल डीएफ के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी का शुक्रवार की दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर भाजपाइयों ने फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया। रायबरेली संगठन के कार्यक्रम में जाते हुए, लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही नहीं है, बल्कि वह पटरी पर दौड़ती भी है। भाजपा के विकास कार्य धरातल पर दिखाई भी दे रहे हैं। भाजपा के विकास कार्यों को देखकर ही आम जनता आगामी लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए उत्साहित है।

महाराजगंज बछरावां क्षेत्र में पुलिस परीक्षा भर्ती को लेकर बनाए गए परीक्षा केंद्र का महाराजगंज क्षेत्राधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की टीम के द्वारा केन्द्र की निगरानी की गई। शुक्रवार शाम को टीम के द्वारा शनिवार व रविवार को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। परीक्षा के मद्दे नजर प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का जायजा लिया है। इसी दरमियान शुक्रवार को कस्बा स्थित दयानंद पीजी कॉलेज में क्षेत्राधिकारी यादवेंद्र पाल की अगवाई में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए परीक्षा केंद्र की जांच पड़ताल की है। तहसील क्षेत्र के दयानंद पीजी कॉलेज के अलावा राजा चंद्रचूर सिंह विद्यापीठ इंटर कॉलेज महाराजगंज, बीआर अंबेडकर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज बावन बुजुर्ग बल्ला महाराजगंज, को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विकासखंड परिसर में शुरू किया गया भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक का धरना आज दूसरे दिन प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी की मौजूदगी में नायब तहसीलदार अमृतलाल को 17 सूत्रीय ज्ञापन देने के बाद समाप्त हो गया। ज्ञापन में जहां अन्य मांगों को रखा गया था। वही शेखपुर समोधा और रैन सीमा पर तथा सुदौली के अंदर ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे कब्जे को हटाने के लिए था। यूनियन के नेताओं ने प्रशासन से अनुरोध किया, कि तत्काल प्रभाव से इन दोनों स्थानों पर हो रहे अतिक्रमण को रोका जाए तथा अन्य मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए। नया तहसीलदार ने किसान नेताओं को अस्वस्थ करते हुए कहा कि अति शीघ्र उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

रायबरेली में लोग साथ लोकसभा चुनाव 2024 में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष रूप से युवाओं को और महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी की चलते छात्रों क्षेत्र के राज के लिए देवी महाविद्यालय एवं नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में पोस्ट द्वारा रंगोली प्रतियोगिता द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता द्वारा लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया लोकसभा चुनाव में अलग-अलग तरीकों से जागरूक करके लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि सभी लोग मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े

रायबरेली पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गायब हुए बालक को खोज निकाला और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ ही लोगों ने पुलिस के काम की सराहना की कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया की हरिमोहन पुत्र श्री धुननू निवासी रानी रामपुर थाना लालगंज रायबरेली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया कि उनका पुत्र अनुज कुमार उम्र 14 वर्ष जो आज सुबह घर से बिना बताए कहीं निकल गया है काफी खोजबीन करने पर कहीं पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। तत्काल थाना लालगंज पुलिस द्वारा तीन टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही गुम बालक को खोज निकाला और उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। बच्चे से मिलकर उसका व अन्य परिवार के लोग काफी खुश हुए। और पुलिस को धन्यवाद दिया। उधर नगर के अन्य लोगों ने भी पुलिस के इस काम की सराहना की।बच्चे को खोजने मे कोतवाल शिव शंकर सिंह, दरोगा एसपी सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव सहित टीम का सहयोग रहा l