Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बछरावां पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पीड़िता की तहरीर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासिनी एक नाबालिक किशोरी के साथ युवक ने रास्ते में अकेले जा रही थी, जिसका फायदा उठाते हुए किशोरी को एक खंडहर में खींच ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा बछरावां अस्पताल में भर्ती कराया गया, तथा आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। तथा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

अमरेश कुमार यादव के घर पर उनकी पुत्री स्तुति अकेली थी

कस्बे की परिषदीय प्राथमिक विद्यालय के नौनिहाल लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों की कुंभकर्णी नींद के चलते जान हथेली पर रख सड़क पार कर स्कूल जाने को मजबूर है। बताते चलें कि कस्बे के पुलिस चौकी तिराहे के बछरावां रोड पर प्राथमिक विद्यालय आबादी के विपरीत दिशा में संचालित हो रहा है। जिसके चलते कस्बे के नौनिहालों को सड़क पार कर विद्यालय जाना होता है, विद्यालय के ठीक सामने स्थित राजमार्ग पर पूर्व में बनाई गई ज़ेब्रा क्रॉसिंग का कहीं नामो निशान भी नहीं है। वहीं विभाग द्वारा विद्यालय संबंधित बोर्ड भी स्थापित नहीं करवाया गया। जिसके चलते भारी वाहन चालकों को विद्यालय आदि का आभास चिन्ह ना दिखने से रफ्तार में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है। जिससे नौनिहालों के साथ कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। मामले में वरिष्ठ समाजसेवी सरदार फतेह सिंह ने बताया कि प्रशासन को इस और ध्यान देना चाहिए।

महाराजगंज पुलिस के द्वारा आज 31 जनवरी को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के ही नवोदय के पास पुलिस के द्वारा वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही थी। वही एक संदिग्ध व्यक्ति आता हुआ दिखाई पड़ा, पुलिस द्वारा रोक कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान अभियुक्त के पास से अवैध गांजा बरामद किया गया। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और मुकदमा एनडीपीएस अधिनियम में पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।

थाना क्षेत्र बछरावां के एक गांव में दिनांक 30 जनवरी शाम नाबालिग किशोरी के साथ युवक के द्वारा रेप की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासिनी 14 वर्षीय नाबालिक किशोरी शाम को सिलाई कढ़ाई का काम सीख कर वापस आ रही थी। इसी बीच गांव के ही किनारे पहुंचते ही उक्त गांव निवासी एक युवक ने उसे खंडहर पड़े सामुदायिक केंद्र में खींच ले गया, जिसके साथ उसने रेप की घटना को अंजाम दिया। चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण पहुंचे, जब तक वहां ग्रामीण पहुंचते तब तक आरोपित युवक मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता की तहरीर पर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार युवक की तलाश की जा रही है।