नगर स्थित बस स्टॉप स्थित स्मार्ट मोबाइल शोरूम का हुआ उद्घाटन शोरूम के मालिक मो अयूब ने बताया कि हमारे यहां हर कंपनी के एनराइड फोन स्मार्ट वॉच ब्लूटूथ नेकबैंड टीबी ब्लूटूथ आदि मौजूद हैं
ऊंचाहार सीएचसी में छात्रों के ब्लड जांच कराए जाने की वजह से सीएचसी में लगा रही है भारी भीड़ ऊंचाहार से मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज
सरकार भले ही सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर सख्त नजर आ रही हो लेकिन जिले में बैठे जिम्मेदार अधिकारी मैच खाना पूर्ति करते नजर आ रहे हैं मामला रायबरेली जिले का है जहां NH 232 लखनऊ फतेहपुर हाईवे पर गिट्टी मोरंग से लगे ओवरलोड वाहन हर समय देखे जा सकते हैं ओवरलोड वाहनों के चलते हाईवे बड़ा हाल हो रहा है जिससे राजगीर परेशान हो रहे हैं हादसे का शिकार भी हो रहे हैं लेकिन कोई देखने सुनने वाला नहीं है जिले में बैठे परिवहन विभाग के अधिकारी ऑफिस में बैठकर महज खाना पूर्ति करते नजर आ रहे हैं तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि मानको को ताक पर रखकर किस तरह से ट्रक में मौरंग लाद कर लाई जा रही है जो मानक से कई गुना अधिक लोड है ऐसे ही ओवरलोड ट्रक हाईवे पर बराबर देखे जा सकते हैं परिवहन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि समय-समय पर चेकिंग की जाती है और जो भी ओवरलोड वाहन मिलते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही भी की जाती है आगे भी अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी
जनपद में आयोजित हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस हरदोई, 1 फरवरी 2024 जनपद में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस(एनडीडी) आयोजित हुआ | जिसके तहत एक से 19 साल के बच्चों, किशोर और किशोरियों को पेट में कीड़े की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई | इस दिवस का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रोहताश कुमार ने प्राथमिक विद्यालय जलाखर पुरवा पुलिस लाइन में स्वयं एल्बेंडाजोल खाकर किया | इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों को भी दवा खाने के लिए प्रोत्साहित किया | इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि बच्चों में आदत होती है चीजों को मुंह में रखने की | इसकी वजह से कीड़े शरीर में प्रवेश कर जाते हैं | इसके अलावा नंगे पैर घूमने और बिना धुले फल और सब्जियों के सेवन से भी कीड़े शरीर में पहुंचते हैं और वह आंत में पहुंचकर पोषक तत्वों को खा जाते हैं जिससे बच्चे कुपोषित हो जाते हैं और उनमें खून की कमी हो जाती है और बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं | पेट में कीड़े होने पर बच्चे थकान महसूस करते हैं | उनका शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है । वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं | इन सभी समस्याओं का समाधान है कि हर छह माह में कीड़े निकालने की दवा का सेवन किया जाये | इसलिए सरकार द्वारा साल में दो बार फरवरी और अगस्त में एल्बेन्डाजोल खिलायी जाती है | इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान के माध्यम से भी एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाती है | एनडीडी के नोडल अधिकारी डॉ0 जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक से 19 वर्ष के 22.34 लाख बच्चों, किशोरों और किशोरियों को दवा खिलाने का लक्ष्य है, जो बच्चे किशोर और किशोरी किन्हीं कारणों से इस दिन दवा खाने से रह गए हैं उन्हें पाँच फरवरी को मॉप अप राउंड के चलाकर खिलाई जाएगी | जनपद के कुल 5525 सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं 3930 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह दवा खिलाई गई | राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य समन्वयक मो0 एहसान ने बताया कि कृमि मुक्ति दवा के सेवन से स्वास्थ्य और पोषण में सुधार होता है, प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि और एनीमिया नियंत्रित होता है | इसके साथ ही सीखने की क्षमता में सुधार होता है | मो0 एहसान ने कृमि संक्रमण के लक्षणों के बारे में बताया कि पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख न लगना कृमि संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं । बच्चे के पेट में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी उसमें लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह, किशोर स्वास्थ्य काउंसलर मो0 शफी, साधना सिंह, विद्यालय के शिक्षक और छात्र -छात्राएं मौजूद रहे |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का उद्घाटन 10.19 लाख बच्चों, किशोर और किशोरियों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल रायबरेली, 1 फरवरी 2024 राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस(एनडीडी) का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. वीरेंद्र सिंह ने केन्द्रीय विद्यालय में बच्चों को पेट से कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर किया । इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों को भी दवा खाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि पेट में कीड़े होने से शरीर में खून की कमी हो जाती है और बच्चे बार-बार बीमार पड़ते हैं, जल्दी थक जाते हैं । इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है और वह ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं । इन सभी समस्याओं का समाधान है कि हर छह माह में कीड़े निकालने की दवा का सेवन किया जाये । इसलिए सरकार द्वारा साल में दो बार फरवरी और अगस्त में एल्बेन्डाजोल खिलायी जाती है । साल में एक बार एनडीडी के माध्यम से और दूसरी बार राष्ट्रीय फाइलेरिया उनमूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान के माध्यम से एल्बेन्डाजोल खिलाई जाती है | जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डी एस अस्थाना ने बताया कि एक से 19 वर्ष के 15.29 लाख बच्चों, किशोरों और किशोरियों को दवा पिलाने का लक्ष्य है जिसके सापेक्ष 10.19 लाख बच्चों को दवा खिलाई गई ।जो बच्चे, किशोर और किशोरी किन्हीं कारणों से इस दिन दवा खाने से रह गए हैं उन्हें पाँच फरवरी को मॉप अप राउंड के चलाकर खिलाई जाएगी । जनपद के कुल 3569सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं 2839 आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह दवा खिलाई गई । कृमि मुक्ति दवा के सेवन के यह लाभ हैं कि इससे एनीमिया दूर होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है ।इसके साथ ही स्वास्थ्य और नीतेश जायसवाल ने कृमि संक्रमण के लक्षणों के बारे में बताया कि पेट में दर्द, कमजोरी, उल्टी और भूख न लगना कृमि संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं । बच्चे के पेट में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी उसमें लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक, डॉ राकेश यादव नोडल शहरी क्षेत्र, डीईआईसी मैनेजर नितेश जायसवाल, विनय पांडे शहरी स्वास्थ्य समन्वयक,क्षितिज दीक्षित, विद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे ।
सरकार गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायत में लाखों रुपए का बजट खर्च कर कूड़ा निस्तारण केंद्र बनवा रही है जिस गांव के कूड़े को कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाया जाएगा जिस गांव की गलियां स्वच्छ और सुंदर रहेगी इसके साथ ही कई परिवारों को इस कार्यक्रम से रोजगार भी माहिया होगा रायबरेली जिले के गांव में भी थोड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जा रहे हैं इसी क्रम में खजूर गांव में भी कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया जा रहा है जो तस्वीरों में दिख रहा है बहुत जल्द कूड़ा निस्तारण केंद्र बनकर तैयार हो जाएगा और उसके बाद गांव से कूड़े को एकत्रित कर पुरानी स्थान केंद्र पहुंचाया जाएगा जिस गांव की गलियां स्वच्छ और सुंदर होगी इसके साथ ही बीमारियों पर भी लगाम लग पाएगी
रायबरेली जिले के खजूर गांव में साइकिल की दुकान के सहारे रोजगार कर रहा इसी वक्त को देखिए इसका कहना है कि ग्रेजुएशन कंप्लीट कर लिया और उसके बाद भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है सुबह के मुख्यमंत्री भले ही लाखों युवाओं को रोजगार देने की बात कर रहे हो लेकिन हकीकत यह है कि आज भी काफी संख्या में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और यही वजह है कि अभी वाहनों ने खुद छोटा-मोटा रोजगार करना शुरू कर दिए हैं जिससे जीवन यापन चल सके ऐसे में जरूरत है सरकार को आने वाले समय में युवाओं को रोजगार माहिया करने की
अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब हनुमान जी का अवतार कहे जाने वाले बंदरों पर भी लोगों की आस्था देखने को मिल रही है मामला रायबरेली जिले के खजूर गांव का है जहां एक बंदर का बच्चा झुंड से निकलकर बिजली के खंभे में चढ़ गया जहां करंट की चपेट में आने से घायल होकर गिर गया गिर पड़ा इसके बाद स्थानीय लोगों ने पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका इलाज कराया लोगों ने कहा कि बंदरों में हनुमान जी के प्रति आस्था देखी जाती है जिसको लेकर हम लोगों ने तत्काल डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया फिलहाल बंदर को इलाज करने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया ऐसे में समझा जा सकता है कि भगवान राम के प्रति आस्था के बाद अब भगवान राम से जुड़े पशु पक्षियों पर भी आशा देखने को मिल रही है
रायबरेली जिले के गदागंज थाने की पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।थाना प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को माधवव पूर जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम कलाम पुत्र इदरीश है।और यह जलालपुर ध ई कस्बे का रहने वाला है।आरोपी के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे,आज इसे गिरफ्तार कर जेल सम्बंधित धाराओं में भेजा गया है।
रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने दो शातिर चोरो को चोरी के समान के सा थ गिरफ्तार किया गया है।थाना प्रभारी राजेष कुमार ने बताया की । मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है ।एक आरोपी का नाम विशाल पुत्र अनिल कुमार है। जोकि जातन का पुरवा ट्रांसपोर्ट नगर बाबू का पुरवा कानपुर का रहने वाला है।वही दूसरे का नाम सुखराज है वह कोड़िया बाजार आजमगढ़ का रहने वाला है।दोनों को गिरफ्तार किया गया है।दोनों के पास से चोरी के समान भी बरामद हुए है।दोनों को सम्बंधित धाराओ में जेल भेजा जा रहा है।
