रायबरेली जिले के बछरावां थानां क्षेत्र के पश्चिम गांव में दबंगो ने एक मिठाई की दुकान में जमकर तोड़फोड़ की वही पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है।वही थाना प्रभारी विजेंदर शर्मा ने बताया की पीड़ित अंकित के द्वारा तहरीर मिली है कि उसकी मिठाई की दुकान में दबंगों ने तोड़फोड़ की है।आरोपियों के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
रायबरेली,3 फरवरी 2024 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के साथ ब्लॉक सलोन स्थित अस्थाई गौशाला भवानीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों को दिए जाने वाले हरे चारे, पानी, चरनी, शेड, प्रकाश, चिकित्सकीय सुविधा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि यदि कोई पशु बीमार होता है तो नियमित रूप से उसकी जांच कराई जाए और उसके ठीक होने तक उसे अन्य पशुओं से अलग रखा जाए। जिससे कि संक्रमण दूसरे पशुओं में न फैलने पाए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी सलोन को भी निर्देश दिया कि समय-समय से वह भी गौशाला का निरीक्षण करें और संबंधित कर्मचारी और केयरटेकर को देखते रहे कि वह अपना कार्य नियमित रूप से कर रहे हैं या नहीं। यदि पशुओं को भोजन,पानी और चिकित्सा में किसी प्रकार की लापरवाही की जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा की गौशालाओं में किसी भी अज्ञात व्यक्ति को ना आने दिया जाए। साथ ही गौशाला में चारागाह का निर्माण और पौधारोपण भी कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार, खंड विकास अधिकारी सलोन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रायबरेली के सलोन तहसील में 3 फरवरी 2024 को सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने समाधान दिवस पर सुनी समस्याएं जिसमें कुल 91 प्रार्थना पत्र आए जिसमें 10 शिकायते की मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया शेष 81 शिकायतों को जिला अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश भी दिए। की शिकायतों को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द निस्तारण करें विना वजह के किसी शिकायत कर्ता को परेशान न करे।इस अवसर पर एसडीएम सलोन आषुतोष राय, क्षेत्राधिकारी सलोन बन्दना सिंह तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, नायब तहसीलदार शंभू शरण पांडेय, नायब तहसीलदार अंकुर यादव,बीडीओ शशि कुमार तिवारी, सीएमओ बीरेंद्र सिंह, आदि जिले के आला अधिकारी उपस्थिति रहे
रायबरेली जिले के जगतपुर ब्लाक क्षेत्र के धुता ग्राम सभा मे स्थिति गौशला में मवेशियों की मौत के मामले में लापरवाही बरतने के मामले में ग्राम प्रधान और बीडीओ के खिलाफ जिला अधिकारी हर्षिता माथुर ने कार्यवाही के आदेश दिये है। डीएम ने ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर डीडीओ को बीडीओ के खिलाफ़ कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए है।दरअसल एक सप्ताह पूर्व गौशला में कई गौवंशो की मौत हो गई थी।जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन ने लीपापोती कर दी,लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए थे,जिसमे सच्चाई मिलने पर डीएम ने कार्यवाही के आदेश दिए है।
रायबरेली जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के धमधमा गांव में स्थिति सनराइज पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक के खिलाफ नया पुरवा मजरे कुरौली बुधकर गांव की रहने वाली कुसुम ने थान में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।महिला ने बताया की उसका बेटा आयुष सनराइज पब्लिक स्कूल में पढ़ता है।आज किसी बात को लेकर विद्यालय प्रबन्धक मनोज यादव ने उसे बेरहमी से पीटा है।वही महिला की तहरीर पर थाना प्रभारी सन्तोष सिंह ने बताया की महिला के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है।मामले की जांच कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
