रायबरेली। भाजपा नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल भारतीय मजदूर संघ के बुलावे पर आई.टी.आई. गेट पहुंचे। उनके साथ भाजपा के अवध क्षेत्र के मंत्री दिलीप यादव भी मौजूद थे।  गेट पर बी.एम.एस. के जिलाध्यक्ष सी.एम. सिंह के नेतृत्व में बी.एम.एस. के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।   तदुपरान्त सभी लोग प्रशासनिक भवन के सभागार में पहुंचे तथा सभागार में उपप्रबंधक ए.एन. सिंह तथा अन्य अधिकारिओं ने आई.टी.आई. की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। बी.एम.एस. के जिलाध्यक्ष सी.एम. सिंह ने बताया कि वह 2022-2023 में वह स्वयं करीब दो हज़ार करोड़ का कार्य अलासा इलेक्ट्रॉनिक्स का लेकर आये थे जिसकी कार्ययोजना प्रस्तुत की गयी थी ।भाजपा नेता अजय अग्रवाल ने उपस्थित सभी को दिलासा दिया कि वह इस सम्बन्ध में अश्वनी वैष्णव संचार,रेल,सूचना, प्रधोगिकी मंत्री से बात करेंगे तथा यह काम तुरन्त दिलवाने का प्रयास किया जायेगा 

पूर्व गृह मंत्री एवं उप प्रधानमंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता माननीय लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न दिए जाने पर जिले के भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है विधि एवं न्याय मंत्री गिरीश नारायण पांडे ने बताया है कि आडवाणी जी भारतीय जनसंघ के समय से ही जनता पार्टी के प्रमुख स्तंभ के रूप में रहे पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने भी बताया कि आडवाणी जी की ओर से किए गए कार्य को कभी हम भुला नहीं सकते

रायबरेली में दिनचर्या ब्लॉक में गांव चलो अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अभियान के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष वीरेन बहादुर सिंह बने उन्होंने बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत हर गांव में हर ब्लाक के हर गांव में चौबल लगाकर सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को पहचान कर उनकी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी

रायबरेली । शिवगढ़ ब्लॉक् के ग्राम मवईया-पिण्डौली में लाइफ केयर पॉलीक्लिनिक लखनऊ के द्वारा निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया , जिसका उद्घाटन भाजपा नेता तथा सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अजय अग्रवाल  ने फीता काटकर किया | इस शिविर में करीब 400 रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें 40 रोगी उच्च रक्तचाप के पाए गए तथा 30 रोगी मधु में से ग्रसित पाए गए जिनको दवा का वितरण किया गया साथ ही साथ अन्य रोगी खांसी, जुकाम तथा बुखार के मिले। पॉलीक्लिनिक ने अपनी ओर से करीब  पचास हजार की दवाई का वितरण किया। उक्त चिकित्सा शिविर स्वर्गीय श्री नवल किशोर वर्मा जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया था।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है आरोपी युवक का नाम शिवम जायसवाल पुत्र कालू राम जायसवाल निवासी गंज गंगोली का रहने वाला है। आरोपी काफी समय से गांजा तस्करी का कार्य करता था ।आज आरोपी को पिपराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जब तलाशी ली गई। तब उसके पास से अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में आरोपी को जेल भेजा जा रहा है ।

रायबरेली जिले में सड़को पर डग्गामार वाहनों की भरमार है।आपको बता दे कि एआरटीओ प्रवर्तन और पुलिस प्रशासन डग्गामार वाहन के खिलाफ कार्यवाही की बात कर रहे हो,लेकिन ऊंचाहार विधानसभा में सड़कों पर धड़ल्ले से यह वाहन चलते हुए नजर आ रहे है।यही नही यात्रियों को भी इन्ही वाहनों से मजबूरी में यात्रा करनी पड़ रही है।जबकि दर्जनों की संख्या में चल रहे अवैध डग्गामार वाहनों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।लेकिन स्थानीय प्रशासन के साथ ही एआरटीओ प्रशासन भी पूरी तरह कार्यवाही करने के बजाय मौन है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.