रायबरेली:-उच्च शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने को लेकर अधिवक्ता हुए लामबंद जिला अधिकारी के मध्याम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन विश्वविधालयों में अनियमितता व जातिगत भेदभाव की व्यवस्था का लगाया आरोप अधिवक्ता अखिलेश माही व अधिवक्ता राहुल निर्मल की अगुवाई में लंबन्द हुए अधिवक्ता 8 सूत्री मांगों को लेकर दिया गया ज्ञापन 1.देश भर के विश्वविद्यालयों पर एक विचारधारा को थोपा जा रहा है 2.विश्वविद्यालयों में प्रोफ़ेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया बेहद भेदभावकारी, अपारदर्शी और भ्रष्टाचारी है। 3.केंद्रीय विश्वविद्यालयों के भीतर हर स्तर पर जातिगत, लैंगिक और अन्य कई क़िस्म के शोषण व भेदभाव बदस्तूर जारी हैं, 4.सरकार व एक विचारधारा विशेष के प्रभाव में पाठ्यक्रम बदले जा रहे हैं, 5.अभी हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय से तक़रीबन एक हज़ार से ज़्यादा बेहद प्रतिभावान, अनुभवी शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। 6.शिक्षकों को ठेके पर रखकर विश्वगुरु बनने का ख़्वाब देखा जा रहा है 7- सामाजिक न्याय की बात करने वाले दिल्ली यूनिवर्सिटी के जाकिर हुसैन कालेज के प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मन यादव को लगभग 14 साल तक पढ़ाने के बाद भी स्थाई नियुक्ति ना किए जाना अत्यंत दुःखद है, 8- दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में मनोविज्ञान की तदर्थ प्रोफेसर रितु सिंह को जातिवादी मानसिकता के कारण को हटा दिया गया, उन्हें पुनः नियुक्ति दी जाए! उक्त तमाम विषयों को लेकर बेहद हैं और इसे लेकर आपसे निवेदन करना चाहते हैं कि तत्काल आप कुछ ठोस क़दम उठाएँ और उच्च शिक्षा को बचाएँ। महामहिम सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति भी हैं और भारत की प्रथम नागरिक भी। हम आपसे गुज़ारिश करते हैं कि आप इस बेहद गंभीर मसले को गंभीरता से लें।

रायबरेली विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने लगाई न्याय की गुहार ढाई माह से नहीं हुआ वेतन का भुगतान सबस्टेशन के अधिशासी अभियंता उपखंड अभियंता वह अवर अभियंता सी शिकायत के बाद भी नहीं हुई थी कोई कार्रवाई वेतन न मिलने से कई परिवार संकट में सलोन थाना क्षेत्र के सबस्टेशन रघुपुर के 132 / 33 केवी सब स्टेशन का है मामला

पान की खेती करने वाले क्षेत्र के 50 किसानों का एक दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ किसान की बस को राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।दल में शामिल पांच शोधन केंद्र महोबा झांसी बुंदेलखंड दतिया और चंद्रशेखर आजाद कृषि महाविद्यालय कानपुर पहुंचकर प्रशिक्षण लेंगे। इससे स्थानीय नगर पंचायत में आयोजित गोष्ठी में किसानों को पान उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द बछरावां का पान विदेश तक पहचान जमाएगा ।किसान पान उत्पादन कर अपनी आर्थिक आय सुधार कर सकते हैं ,राज्य मंत्री ने कहा कि दूसरी जमीन लेकर खेती करने वाले किसानों को उद्यान विभाग की ओर से छूट दी जाती है।

गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के पूरे सोमवंशी सराय डिगोसा निवासी धीरज को रायबरेली लालगंज मार्ग पर स्थित आठ मील नहर के पास देर रात बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी इस हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे परिजनों ने जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया लेकिन जिला अस्पताल में धीरज की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय धीरज की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया।वही लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ने बाइक सवार के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है ।थाना प्रभारी ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपीय खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स )रायबरेली में पहुंचकर डॉक्टर के परिवारों के साथ एवं उनके बच्चों के साथ मिलकर फैमिली डे मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम्स के निदेशक डॉक्टर अरविंद राजवंशी जी ने किया। एम्स निदेशक डॉक्टर अरविंद राजवंशी को एनसीसी कैडेट्स द्वारा उनके सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा रिबन डांस की प्रस्तुतीकरण की गई। विद्यालय के कक्षा 7 और 8 के छात्रों द्वारा देशभक्ति पर आधारित माइम शो की प्रस्तुतीकरण की। जिस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। इसके बाद कक्षा 9 के छात्रों के द्वारा अंधविश्वास एवं झाड़ फूंक पर आधारित एक लघु नाटक का मंचन किया गया जिसमें यह दिखाया गया कि यदि कोई बीमारी होती है तो उसको डॉक्टर को दिखाओ यह न की झाड़ फूंक या तंत्र मंत्र नहीं करना चाहिए। छात्रों द्वारा सन 90 के दशक के गानों का भी प्रस्तुतीकरण किया गया जिसको सुनकर उपस्थित डॉक्टर ने खूब इंजॉय किया तथा अपने तनाव को कम किया। इसके बाद छात्रों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता भी कराई गई जिसमें छात्रों ने प्रतिभाग किया।