जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला जज तरुण सक्सेना और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बैरकों की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने कैदियों को दिए जाने वाले भोजन,पानी की गुणवत्ता भी परखी। कहा कि डाइट चार्ट के अनुसार ही कैदियों को भोजन दिया जाए। जिलाधिकारी ने कारागार अधीक्षक को निर्देश दिया की सभी कैदियों की समय से चिकित्सकीय जांच भी कराई जाए। यदि कोई कैदी बीमार है तो उसका उचित उपचार कराया जाए। इसके अतिरिक्त इस बात का ध्यान रखा जाए की कारागार में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैलने पाए। ठंड के मौसम में कैदियों को गर्म कंबल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर कारागार के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महराजगंज उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने नृत्य पर आधारित सरस्वती वन्दना की अनुपम प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरुआत की। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बालगीत, कुमायुनी लोकनृत्य, वर्णमाला गीत एवं नृत्य, योगासन, अंग्रेजी नाटक, पंजाबी नृत्य भांगड़ा, मधुराष्टक संस्कृत समूह नृत्य,होली नृत्य,मेघालय की संस्कृति पर आधारित नृत्य,परेशानपुर जंक्शन हिन्दी नाटक, राजस्थानी नृत्य कालबेलिया,मराठी समूह नृत्य,गुजराती नृत्य गरबा की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया, वहीं अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्राओं का जमकर उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महराजगंज उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता, विशिष्ट अतिथि शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख कुंवर हनुमंत प्रताप सिंह, विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार व अभिभावक एवं सेवानिवृत शिक्षक गोविंद नारायण शुक्ल ने मेधावी छात्र-छात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले छात्र-छात्राओं को व उनके अभिभावकों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य मनोज कुमार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता व विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख कुंवर हनुमन्त प्रताप सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट किया। उप जिलाधिकारी राजित राम गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों का उत्साह उत्सवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा को ज्ञान का मन्दिर कहा जाता कि किंतु बच्चों का चौमुखी विकास बहुत जरूरी है जिसमें सिंगिंग, डांसिंग, स्किल डेवलपमेंट, विभिन्न विषयों का ज्ञान एवं अन्य एक्टिविटीज में बच्चों का विकास होना बहुत जरूरी है। यह सारी खूबियां वार्षिकोत्सव के माध्यम से विद्यालय के छात्र-छात्राओं में देखने को मिली हैं जिसके लिए छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की जितनी तारीफ की जाए कम है,सभी बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष जीबी सिंह, शिक्षक राजीव तिवारी, जय नारायण यादव, कमलाकांत, महेश शुक्ला,समसीर आजमी, अनुराधा तिवारी, सुशील शुक्ला, मीरा श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा, संदीप, आशीष सिंह,शैलेश श्रीवास्तव,अखिल सिंह, रीतू कपाड़िया, कविता रावत, निखिल पटेल, पुष्पा तिवारी,रोली पाल,शालिनी सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रोगी कल्याण समिति जिला अस्पताल रायबरेली के चेयरमैन एवं अस्पताल के सीएमएस डॉ महेन्द्र मौर्य ने प्रेस क्लब अध्यक्ष तथा रोगी कल्याण समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रेम नारायण द्विवेदी को परिचय पत्र भेंट किया और इस कार्यक्रम में किये गये सहयोग हेतु प्रशंसा की। प्रेस क्लब अध्यक्ष को परिचय पत्र दिये जाने पर डॉ अल्ताफ हुसैन, पूर्व प्रवक्ता बिन्दाचरण द्विवेदी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष आशीष दयाल राय के अलावा समिति के सदस्य डॉ मनीष चौहान, समाज सेवी महेन्द्र अग्रवाल, पत्रकार शिव प्रसाद यादव, डॉ के एन श्रीवास्तव , प्रेस क्लब के प्रेस सचिव महेश त्रिवेदी, वरिष्ठ पत्रकार विजय करण द्विवेदी समेत आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

बीएसएस पब्लिक स्कूल अमोल विहार एवं इन्दिरा नगर जूनियर विंग के छात्र-छात्राओ ने फुरसतगंज उडान एकेडमी का त्रिदिवसीय भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  इन तीनो दिनों में फुरसतगंज उडान एकेडमी के उडान ट्रेनर द्वारा छात्र-छात्राओ को वायुयान से सम्बंधित समस्त उपकरणों का सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया तथा  हैंगर में खड़े वायुयान  के बारे में सूक्ष्म जानकारियाँ दी गयी इस अवसर पर प्रशिक्षण कर्ताओ द्वारा छात्र-छात्राओ को वायुयान को उड़ाने के तरीके बताये  गये ।  इस के उपरान्त विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओ ने बैडमिंटन, वॉलीबॉल, क्रिकेट तथा अन्य  खेल प्रतियोगता में उडान एकेडमी  के खेल मैदान में भाग लिया। विद्यालय के चेयर मैन बी एल सिंह ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए यह कहा है कि विद्यालय द्वारा बच्चों के विकास के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रमों से बच्चों का ज्ञान बढ़ता है।

लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा अंतर विश्वविद्यालय टीम के लिए बैसवारा महाविद्यालय से तीन छात्रों का चयन ट्रेनिंग हेतु किया गया । यह तीनों छात्र शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष  प्रोफेसर बी .के. भारद्वाज के नेतृत्व में दिनांक 30 नवंबर 2023 को लखनऊ विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर पहुंचकर प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लखनऊ  विश्वविद्यालय से संबधित महाविद्यालयों से 250 से 300 छात्रों ने प्रतिभाग किया । जिसमें से बैसवारा महाविद्यालय की तीन छात्र कर्ण बहादुर, ज्ञानेश्वर कुशवाहा ,शैलेंद्र कुमार ने विधिवत  प्रशिक्षण प्राप्त किया । कैंप का आयोजन प्रोफेसर रूपेश कुमार विभागाध्यक्ष ,शारीरिक शिक्षा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के छात्रों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह की खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने से महाविद्यालय परिवार गौरवान्वित  महसूस कर रहा है। यह जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र यादव ने यह जानकारी दी एवं बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय की समस्त शिक्षक प्रोफेसर निरंजन राय, डॉ पुष्पा बरनवाल, डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉक्टर सूर्य कुमार मिश्रा, डॉ सत्येंद्र सिंह, डॉ संजीव कुमार मिश्रा, डॉ  संजीत सिंह चौहान, डॉ  सुरजन यादव, डॉक्टर प्रवीण सिंह, डॉक्टर वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ संदीप कनौजिया, डॉ सूर्य प्रकाश वर्मा, डॉक्टर नवीन सिंह आदि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा थाना ऊंचाहार का आकस्मिक निरीक्षणकिया गया व थाना परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । साथ ही कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर/ आगन्तुक रजिस्टर, माल के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष,पेयजल की व्यवस्था,भोजनालय, परिसर की साफ-सफाई व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की गयी तथा स्टोर व हवालात का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार को रात्रि चेकिंग/पिकैट ड्यूटी/बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ऊंचाहार व थाने पर उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रायबरेली जनपद के शिवपुरी गंगा घाट का दौरा किया । जहां मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की परियोजनाओं की सराहना की इस दौरान गरीब पत्र लोगों को किसान सम्मन निधि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे विभिन्न योजनाओं के लाभवन्तित लोगों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर दिया सम्मान मिशन जल शक्ति के तहत हर घर नल हर घर जल की योजना को बढ़ावा देते हुए शिवपुरी गंगा घाट में पानी टंकी के निर्माण हेतु भूमि पूजन भी किया इसके बाद मंत्री जी ने विकसित भारत संकल्प भारत यात्रा हेतु फीता काट कर संचालन किया इस दौरान मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना की।

उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के बाद रायबरेली ए आरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने आज ओवरलोड डग्गामार वाहनो के खिलाफ अभियान चलाकर कई वाहनों के चालान काटे वही मनोज सिंह ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश यातायात मां को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है इसी को लेकर रायबरेली में इस वक्त सड़क हादसे हो रहे है ऐसे में इन हादसों को रोकने के लिये वाहन चेकिंग लगाई गई है।ऐसे बहुत से वाहन संचालित होते है,जिनके पास न तो कागज होते है और न ही फिटनेस वही उन्होंने बताया कि ओवरलोड वाहन व डग्गामार वाहन भी सड़को पर फर्राटा भर रहे है।इन सभी वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया गया।जिसमें कई वाहनों को सीज व चलान काटे गए है।

मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव की अध्यक्षता में राजकीय इंटर कॉलेज रायबरेली में विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु स्कूल/डिग्री कॉलेज एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रमं के पांचवे दिन सलोन तहसील और डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर, कानूनगो, लेखपाल, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव कुल संख्या 470 लोगो को ट्रेनिंग के माध्यम से विभिन्न आपदाओं से बचने के बारे में अवगत कराया गया।     इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) पूजा मिश्रा, उपजिलाधिकारी सलोन, आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

भारी वाहनों की आवागमन के चलते बछरावां महाराजगंज मार्ग पर करनावा माइनर की पुलिया में दरार आ गई है इसके बावजूद भारी वाहनों का आवागमन रोक नहीं गया ऐसे में हादसे का खतरा बना हुआ है बांदा बहराइच हाईवे पर पोखरा चीनी मिल के पास पुल निर्माण के चलते इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन कई हफ्तों से रोका गया है बछरावां से बाराबंकी व बहराइच की तरफ जाने वाली सभी वाहनों को बछरावां महाराजगंज मार्ग से निकाला जा रहा है इस मार्ग से ट्रक बस कर समेत 20000 वाहन निकलते हैं इसके चलते महाराजगंज मार्ग पर बछरावां कस्बे के निकट करनावा माइनर पर बनी पुलिया में दरार आ गई पुलिया निर्माण में इस्तेमाल की गई सरिया दिखने लगी इसके बावजूद पुलिया से भारी वाहनों का आवा गमन जारी है इससे हादसे का खतरा बना हुआ है फिर भी अधिकारी मौन है।