गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के कोसा गांव में जमीनी विवाद में एक किसान और उसके दो बेटों को दबंगों ने पीट कर घायल कर दिया।गांव के रहने वाले रामखेलावन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी रमाकांत एवं छेदीलाल से जमीन का विवाद चल रहा है।आज सुबह छेदीलाल रमाकांत नीरज सूरज मोहन वह जनपद उन्नाव के गुलरिया गांव के रहने वाले छेदीलाल के दामाद महेश ने उसके घर में घुसकर उसे गालियां देने लगे जब विरोध किया।तो परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। रामखेलावन उसके बेटे रोहित व राहुल को सर में हाथ पैर में छोटे आई हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
रायबरेली। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की बैठक जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने अपने कैंप कार्यालय में की। जिलाधिकारी ने कोविड-19 महामारी से प्रभावित बच्चों को चिन्हित करते हुए उन्हें योजना का लाभ देने के निर्देश दिए थे। इसी संबंध में ग्रामीण क्षेत्र के 575 और शहरी क्षेत्र के 15 नये आवेदनों को स्वीकृति प्रदान की गई। जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताया कि मार्च 2020 के पश्चात ही मृतकों के बच्चों को अभियान चला कर चिन्हित किया जा रहा है। इस स्वीकृति के पश्चात जिले में लाभार्थियों की संख्या 1573 हो गई है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में ऐसे अधिक से अधिक बच्चों को चिन्हित किया जाए और उन्हें योजना का लाभ दिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कोविद-19 महामारी के बाद बहुत से बच्चों ने अपने अभिभावकों को खो दिया। जिससे उन्हें मानसिक और शैक्षणिक हानि उठानी पड़ी। इसी के मद्देनजर सरकार द्वारा बाल सेवा योजना शुरू की गई जिसका उद्देश्य महामारी से प्रभावित बच्चों को संरक्षण प्रदान करना है। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष ओजेश्वर पांडे, वन स्टाफ सेंटर मैनेजर श्रद्धा सिंह और एसीएमओ अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बचत भवन सभागार में जिला उद्योग बंधुओ की बैठक की। बैठक में जनपद में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने उनकी समस्याएं सुनीं और उसके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में उद्योग बंधुओं ने अपनी सड़क, पानी, बिजली और सुरक्षा संबंधी समस्याएं रखी। जिसके संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समयान्तर्गत समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन भी उद्योगीय स्थानों पर अतिक्रमण है उन्हें हटाया जाए। उद्योग धंधों को अनवरत बिजली दी जाए। औद्योगिक स्थानो के नालों- नालियों की मरम्मत कराई जाए और साफ सफाई की व्यवस्था की जाए। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ इन्हें दिया जाए। औधोगिक स्थानो पर जल जमाव की समस्या का निस्तारण कराया जाए और सड़कों का निर्माण कराया जाए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्योग बंधुओ के साथ सामंजस्य बनाते हुए कार्य किया जाए। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने व्यापारिक बंधुओ के साथ बैठक की। नगर पालिका को निर्देश देते हुए कहा कि उनके अंतर्गत आने वाले व्यापारिक क्षेत्रो में साफ-सफाई की व्यवस्था रखी जाए। खुले नाले नालियों की मरम्मत कराई जाए और उनका उचित प्रबंधन कराया जाए। व्यापारिक बंधुओ ने कहा कि छुट्टा जानवरों से उन्हें आए दिन समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी छुट्टा जानवरों को गोशालाओं में रखा जाए। व्यापारिक बंधुओ ने बताया कि मिनी स्टेडियम में नाले का गंदा पानी जाता है। जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि नाले की मरम्मत कराई जाए और उसकी इंटरलॉकिंग जल्द से जल्द कराई जाए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिया कि महिला अस्पताल के सामने वाली रोड की मरम्मत कराई जाए जिससे कि व्यापारियों को किसी प्रकार की समस्या ना। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि व्यापारिक बंधुओ की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर ही हल कर दिया जाए, जिससे कि उन्हें मुख्यालय ना आना पड़े। बैठक में विभागीय अधिकारियों के साथ सभी व्यापारिक बंधु उपस्थित रहे।
