जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आईटीआई कैंपस स्थित वृद्ध लोगों की वृद्ध आश्रम में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया अपराजिता जल व प्राधिकरण के सचिव उमाशंकर ने वृद्ध जनों को यह बताया कि कैसे वह अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहें इस दौरान वृद्ध जनों को उनके अधिकारों के विषय पर जानकारी दी गई उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपस्थित होकर वह अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं शिविर में वृद्ध आश्रम के अधीक्षक धनंजय प्रताप तथा और सभी लोग उपस्थित रहे
रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली के जिला संयोजक दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली में एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष मिश्रा प्रदेश सहसंयोजक चुनाव प्रबंधन व जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, बुद्धिलाल पासी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रायबरेली, पशुपति शंकर बाजपेई पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र उपस्थित रहे | इस बैठक में जिला संयोजक द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया | इसी अवसर पर श्रीलक्ष्मीकांत शुक्लको स्काउट के क्षेत्र में तथा श्रीयशवंत सिंह , श्री मुरलीधर शुक्ल, शसुभाष श्रीवास्तव, वी के मिश्रा, राम शंकर वर्मा, श रंजीत सिंह,रामेश्वर अवस्थी, अमरनाथ भारती,उमानाथ बाजपेई एवं कृपा शंकरद्विवेदी को शिक्षक राजनीति में विशिष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथियों ने भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ रायबरेली की ओर से स्मृति चिन्ह, अंग वस्त्र देकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया |
गरीब गरीब परिवार की पुत्री को विवाह अनुदान में नियमावली में संशोधन किया गया है वित्तीय वस्त्र 2023 2024 में ऑनलाइन ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आधार प्रमाणीकरण अथवा ई केवाईसी लागू कर दी गई है ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड पुत्री का आधार कार्ड जाति प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र बैंक खाते की पासबुक एवं शादी का कार्ड आदि आवश्यक अभिलेखों का होना आवश्यक है जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन के लिए आधार प्रमाणीकरण जरूरी कर दिया गया है
रायबरेली । बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री जी बागेश्वर धाम से अयोध्या गोरखपुर जाते हुए रायबरेली के गेगासों गंगा तट पर स्थित राज रेस्टोरेंट में रुक गए जहां पर वह गाड़ी के अंदर बैठे रहे उनके साथ मात्र तीन गाड़ियां थी कुछ संत लोग रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए गाड़ी से उतरे बाबा धीरेंद्र शास्त्री जी गाड़ी के अंदर ही बैठे रहे कुछ देर तक लोग समझ ही नहीं पाए की गाड़ी के अंदर कौन संत बैठा है तभी राज रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला की नजर एक गाड़ी पर छोटे अक्षरों से लिखा बाबा बागेश्वर धाम देखा तो उन्हें लगा कि बाबा गाड़ी के अंदर बैठे हैं लेकिन एक बार फिर सोचा कि महज तीन गाड़ियों से बाबा तो आ नहीं सकते लेकिन उनसे रहा नहीं गया और उनके साथ जो बाहर खड़े संत थे उनसे पूछा तो संतो ने बताया कि बाबा प्लेन से गोरखपुर पहुंच गए हैं हम लोग वहीं जा रहे हैं काले रंग के शीशे से लगी गाड़ी के अंदर बैठे बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने अचानक गाड़ी के सीसे नीचे किया और रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला व उनके अन्य साथियों से तेजी से आवाज देकर हंसते हुए कहा ठठरी के तुम लोगो ने मुझे कैसे खोज लिया इतना कहने के बाद जैसे ही बाबा ने सभी को अपने पास बुलाया कुछ देर के लिए लोग कुछ समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर बाबा के दर्शन कैसे हो रहे हैं बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने सभी को बुलाकर आशीर्वाद दिया बाबा ने लोगों से बात करते-करते चाय पिया इसी बीच एक ट्रक चालक को अपने पास बुलाया और उससे कहा कि तुम तो परिवार के साथ हमारे यहां गए थे लेकिन बिना हमसे मिले कैसे चले आए इतने में लोग और दंग रह गए ट्रक ड्राइवर ने बताया कि बाबा आप सही कह रहे हैं 25 दिसंबर को परिवार के साथ आपके यहां गया था लेकिन भीड़ काफी थी जिसके चलते वापस चला आया था बाबा ने ट्रक ड्राइवर को प्रसाद के साथ अपना आशीर्वाद भी दिया और उसके बाद गोरखपुर के लिए चले गए रेस्टोरेंट संचालक मुन्ना शुक्ला और उनके साथियों ने बताया कि हम लोगों को कुछ देर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि बाबा बागेश्वर हम सबके बीच आकर इस तरह से चाय पियेंगे और आशीर्वाद देंगे । दरअसल बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री जी गुप्त तरीके से सड़क मार्ग द्वारा अयोध्या होते हुए गोरखपुर जा रहे थे ।
रायबरेली। श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन कंस वध और कृष्ण-रुक्मिणी विवाह की संगीतमय कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल ने सुनाया। कंस वध व रुकमणी विवाह के प्रसंगों का चित्रण किया। व्यास ने बताया कि भगवान विष्णु के पृथ्वी लोक में अवतरित होने के प्रमुख कारण थे, जिसमें एक कारण कंस वध भी था। कंस के अत्याचार से पृथ्वी त्राह त्राह जब करने लगी तब लोग भगवान से गुहार लगाने लगे। तब कृष्ण अवतरित हुए। कंस को यह पता था कि उसका वध श्रीकृष्ण के हाथों ही होना निश्चित है। इसलिए उसने बाल्यावस्था में ही श्रीकृष्ण को अनेक बार मरवाने का प्रयास किया, लेकिन हर प्रयास भगवान के सामने असफल साबित होता रहा। 11 वर्ष की अल्प आयु में कंस ने अपने प्रमुख अकरुर के द्वारा मल्ल युद्ध के बहाने कृष्ण, बलराम को मथुरा बुलवाकर शक्तिशाली योद्धा और पागल हाथियों से कुचलवाकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी श्रीकृष्ण और बलराम के हाथों मारे गए और अंत में श्रीकृष्ण ने अपने मामा कंस का वध कर मथुरा नगरी को कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिला दी। कंस वध के बाद श्रीकृष्ण ने अपने माता-पिता वसुदेव और देवकी को जहां कारागार से मुक्त कराया, वही कंस के द्वारा अपने पिता उग्रसेन महाराज को भी बंदी बनाकर कारागार में रखा था, उन्हें भी श्रीकृष्ण ने मुक्त कराकर मथुरा के सिंहासन पर बैठाया। उन्होंने बताया कि रुकमणी जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। वह विदर्भ साम्राज्य की पुत्री थी, जो विष्णु रूपी श्रीकृष्ण से विवाह करने को इच्छुक थी। लेकिन रुकमणी जी के पिता व भाई इससे सहमत नहीं थे, जिसके चलते उन्होंने रुकमणी के विवाह में जरासंध और शिशुपाल को भी विवाह के लिए आमंत्रित किया था, जैसे ही यह खबर रुकमणी को पता चली तो उन्होंने दूत के माध्यम से अपने दिल की बात श्रीकृष्ण तक पहुंचाई और काफी संघर्ष हुआ युद्ध के बाद अंततः श्री कृष्ण रुकमणी से विवाह करने में सफल रहे। संत रमेश भाई शुक्ल ने श्रोताओं को बताया कि भगवान श्री कृष्ण रुक्मिणी विवाह सुनने से मनुष्य को वैवाहिक (दांपत्य जीवन) में सुख मिलता है। इस लिए कृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा जरूर सुनना चाहिए। मुख्य यजमान उमानाथ सिंह पत्नी फूल मती सिंह, ने अपने पुत्र वधुओं में सह यजमान दिनेश सिंह ऊषा सिंह, राजेंद्र सिंह बिमला सिंह, बुधेंद्र सिंह शरला सिंह , योगेंद्र सिंह आरती सिंह ने पूजन अर्चन करके कथा शुभारंभ कराया। आज मेरे श्याम की शादी है को संगीतमय मनोज शुक्ला, अनुज शुक्ला, सोनू गुप्ता, अमन तिवारी नंदकिशोर मिश्रा अमित वर्मा ने वाद्य यंत्र से सुनकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। पंडित सोनू महराज, बजरंग शुक्ल, वेद प्रकाश शुक्ला हरिहर दास बाबा, इंद्र बहादुर मुन्ने, महेंद्र भोले , ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, राम शरण सिंह, श्री नारायण, कड़े बहादुर , शिव सिंह, बरदनी , अनुज सिंह, गुरु बख्श सिंह गोपालपुर, सुनील सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष बच्चे उपस्थित रहे। समापन आरती और प्रसाद वितरण से हुआ। सदर क्षेत्र की भाजपा विधायक अदिति सिंह ने श्रीमद भागवत कथा में पहुंच कर कथा व्यास संत रमेश भाई शुक्ल से आशीर्वाद प्राप्त और आरती कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंच से श्रोताओं का आह्वान किया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन पूरी भव्यता से अपने अपने घरों में दीप जलाएं, पूजन करें और उत्सव मनाएं। विधायक अदिति सिंह ने जय श्री राम और जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। उनके साथ मुकेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह पप्पू उपस्थित थे।
रायबरेली में योगी सरकारी की ज़ीरो टॉलरेंस नीति सरकारी कार्यालय में बेअसर साबित हो रही है। जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारियों की उदासीनता के चलते योजनाओं का आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पा रहा है।गौरतलब है कि मामला जिले के विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में तैनात कर्मचारियों की मनमानी व भ्रस्ट कार्यशैली के चलते ब्लाकों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन समय से नही रिलीव किया जा हैं।यही नही ब्लॉकों के कुछ अधिकारियों का मेडिकल का भी पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैनात कुछ कर्मचारी इन ब्लाकों के अधिकारियों व कर्मचारी से वेतन व मेडिकल का पैसा भेजने से पहले रिश्वत की मांग करते हैं।जो समय पर रिश्वत दे देता है उसकी तनख्वाह व मेडिकल का पैसा समय से पहुंच जाता है जो नही देता हूँ उसका डीपीआरओ कार्यालय में कर्मचारी पैसा रोक रखते हैं।यह आरोप हम नही बल्कि ब्लाकों के अधिकारी व कर्मचारी लगा रहे हैं। ब्लाकों के अधिकारियों व कर्मचारियों का कहना है कि जब इसकी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह से शिकायती पत्र के माध्यम से की गई तो उन्होंने ने जांच का हवाला देकर मामले को दरकिनार कर दिया। जिसकी वजह से कार्यालय के कर्मचारी बेखौफ होकर भ्रष्टाचार को खुले आम अंजाम दे रहे है।जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी इस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में नाकाम साबित हो रहे है।कई महीनों से ब्लॉकों के अधिकारियों व कर्मचारियों के खातों में वेतन न पहुंचने से परिवार चलाने में समस्या उत्पन्न हो रही है।जिसकी वजह से कर्ज लेकर घर चलाया जा रहा है।
रायबरेली तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत। आपको बता दें इंद्रपाल पुत्र गया दीन उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी नया पुरवा अपने किसी कार्य से महराजगंज आये हुए थे उसके बाद रायबरेली रोड स्थित पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। मौके पर ही अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक टक्कर मारने के बाद घटना स्थल से भाग निकला जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। अधेड़ महराजगंज तहसील में किसी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था।
