ड्रग इंस्पेक्टर शिवेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने शहर के तीन मेडिकल स्टरों का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर दो दुकानों को बंद करा दिया, तीन संदिग्ध दवाओं के नमूने भरने के साथ ही बिल न मिलने पर छह दवाओं की बिक्री रोक दी । तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब तलब किया है। ड्रग इंस्पेक्टर गल्ला मंडी स्थित द मेडिसिन शॉप का निरीक्षण किया, यहां दवा संदिग्ध प्राप्त होने पर एक दवा का नमूना भरा बिल न दिखाने पर दो दवाओं की बिक्री रोक दी, दुकान बिना फार्मासिस्ट के संचालित मिली। एक्सपायर दवाई रखने के लिए काउंटर नहीं मिला।कैश मेमो भी नहीं काटा जा रहा था। खामियों पर दुकान को बंद कर दिया गया । और नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
रायबरेली। विद्यालय का वार्षिकोत्सव विद्यालय की उन्नति और प्रगति का परिचायक है। विद्यार्थी और अध्यापकों, दोनों के लिए यह हर्ष और उल्लास के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा, योग्यता और कार्यकुशलता के मूल्यांकन, योग्य और प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कृत और सम्मानित करने का अवसर होता है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मन्त्री दिनेश प्रताप सिंह ने शहर के ख्याति प्राप्त शिक्षण संस्थान के.डी. मालवीय विद्या मन्दिर में सम्पन्न हुए विद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह कार्यक्रम के दौरान कही। श्री सिंह ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के युग में प्रेरणा, धैर्य के साथ डटे रहना आवश्यक है। विद्यालय का कार्य केवल शिक्षण तक ही सीमित नहीं है, वरन् यह छात्रों के सर्वांगीण विकास पर बल देता है। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 500 छात्र/छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया गया तथा 15 शिक्षक एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य हेतु प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
