रायबरेली जिले के जगतपुर व सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के अलग-अलग गांव में विकसित भारत की यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियां की जानकारी दी गई ।

रायबरेली शहर के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बदलने के लिए भले ही दो पैदल पुल बने हैं। लेकिन यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक पार करते रहते हैं ।अगर बीच के रेल लाइन पर कोई ट्रेन खड़ी है, तो उसके नीचे से भी गुजरते हैं। इस तरह का जोखिम यात्री कम ही उठाते हैं ।लेकिन स्टेशन पर काम करने वाले लोग ही जब ट्रेन के नीचे से गुजर कर प्लेटफार्म बदलते हैं, तो यात्री भी निकलने लगते हैं।

रायबरेली जिले के अमावा ब्लाक क्षेत्र में सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी से पिछले 3 सालों से किसानों की फसल चौपट हो रही है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। बिना टेल विभाग की सफाई किए नहर में पानी छोड़े जाने से 100 बीघा फसल जल मग्न हो गई।

जिला शहरी विकास अभिकरण की ओर से पथ विक्रेताओं को सरकार की आठ योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका परिषद में कैंप लगाकर 860 से अधिक लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया ।लगभग 3000 से अधिक स्टेट वेंडर को अब तक योजना का लाभ दिया जा चुका है ।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे इटोरा बुजुर्ग गांव में स्थित राम जानकी मंदिर की भूमि से सफेदा आम और नीम के करीब 700 पेड़ काटकर गायब करने का मामला सामने आया है ।भाजपा नेता सहित क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस छानबीन कर रही है।

रायबरेली में सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर तलवार लटक गयी है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रशेखर रस्तोगी का जाति प्रमाणपत्र जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया है। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था। चंद्रशेखर रस्तोगी ने पिछड़ी जाति का प्रमाणपत्र लगाकर नामांकन दाखिल किया था।

Transcript Unavailable.

\

Transcript Unavailable.