रायबरेली जिले के महाराज गंज विकास खण्ड में पनपे भृष्टाचार रुकने का नाम नही ले रहा है।क्षेत्र पंचायत निधि के द्वारा बनवाये जा रहे नाले में जमकर भ्र्ष्टाचार किया जा रहा है।दरअसल आपको बता दे कि ग्राम पंचायत सलेथू में नाले का निर्माण किया जा रहा है।वही ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के द्वारा नाला निर्माण में जमकर धांधली की जा रही है।ये नाला कुछ समय मे ही धराशाई हो जाएगा।कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई सुनने वाला नही है।और ठेकेदार अपनी मनमानी तरीके से घटिया इट और सामग्री से कार्य करवा रहा है।

रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील में आवारा मवेशियों से निजात पाने के लिए धरने पर बैठे किसानों से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मुलाकात की ,और उनकी समस्याओं को सुना,किसानों ने जब मंत्री को अपनी समस्याओं को बताया तो ,दिनेश प्रताप ने दो गौशालाओं के निर्माण की बात कही ,और कहा कि जल्द ही इन आवारा मवेशियों से किसानों को निजात दिलाया जाएगा।और जो सड़को पर मवेशी घूम रहे है,इन्हें तत्काल गौशाला में भेजने का काम किया जाएगा।

रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के कसरावां गांव की रहने वाली निर्मला देवी ने थाने में न्याय की गुहार लगाइ है।पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्लाट पर गई थी।वहां पर मौजूद पड़ोसी कमलेश से पुरानी रंजिश चल रही है। मैं प्लाट पर कुछ काम कर रही थी,तभी कमलेष गाली गलौज करने लगा,विरोध करने पर कमलेश ने मारपीट की ,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।थाना प्रभारी विजेंदर शर्मा ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाएगी।

रायबरेली जिले के बछरावां थाने के हसनगंज चौराहे के पास उस वक्त हड़कंप मच गया,जब एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।ई रिक्शा पलटने से ,रिक्शे में बैठी महिला और उसकी बेटी दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गई।वही ई रिक्शा चालक बाल बाल बच गया,स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया

पर कॉरपोरेशन की ओर से जगतपुर कटघर ऊंचाहार समेत 20 स्थान पर ओट्स रजिस्ट्रेशन के लिए शिव लगाएंगे शिविर में लगभग डेढ़ सौ लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद ओटीएस स्कीम का लाभ लिया अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि ओट्स नहीं जमा बकाया नहीं जमा करने वाले और ओट्स में मैं पंजीकरण नहीं कराई ने वाले बकायदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को अंतिम 16 जनवरी तक का समय दिया जा रहा है समय रहते उपभोक्ता इसका लाभ उठा ले इसके बाद सघन छापेमारी होगी और बकायदारों को किसी भी मूल्य पर नहीं छोड़ा जाएगा।