रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने थाना समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ थाना भदोखर व हरचंदपुर में लोगों की समस्याएं सुनीं। शिकायतें सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाए। जिससे की उन्हें बार-बार थाने में ना आना पड़े। साथ ही महिलाओं और बच्चों से संबंधित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी के सामने भूमि विवाद, आपसी मारपीट से संबंधित अधिक मामले आए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं का निपटारा करते समय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मिलकर मामले की जांच करें। उसके उपरांत ही कोई निर्णय लिया जाए। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए।

रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर के रहने वाले श्याम शंकर नाम के युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है।पीड़ित युवक ने बताया कि मोहल्ले के रहने वाले दया शंकर यादव उसकी पुरानी रंजिश है,और आएदिन उसे जान से मारने की धमकी देता है,व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है।पीड़ित की पर कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया की पीड़ित श्याम शंकर तिवारी के द्वारा प्रार्थना पत्र मिला है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बर्गदहा गांव की रहने वाली सुषमा नाम की महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी शत्रोहन के साथ 12 वर्ष पूर्व हुई थी।शादी के कुछ दिनों बाद से ही उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था।कई बार ससुराल पक्ष लोगों से सुलह समझौता भी हुआ,लेकिन कल देर रात उसके पतिं सास राजकली देवर व मनोज ने मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ दिया,जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह में बताया कि पति ,शत्रोहन सास,देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रायबरेली जिले के गदागंज पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।पकड़े गए आरोपी का नाम इंद्रपाल है,आरोपी के पास से भारी तादाद में अवैध गाँजा बरामद हुआ है।सम्बंधित धाराओं आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।