रायबरेली जिले के विकास खंड महराजगंज की ग्राम सभा राघवपुर में भगवान राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सुन्दरकाण्ड समिति के नेतृत्व समिति के सदस्यों ने सर्व समाज के लोगों को अयोध्या धाम से आये पूजित अक्षत व पत्रक घर-घर जाकर वितरण किया। सुन्दरकाण्ड समिति के सदस्यों ने कहा कि भगवान राम जी के नगरी से आये पूजित अक्षतों को राघवपुर के लोगों में वितरण हो रहा, यहां के निवासियों के लिए गौरव की बात है। आगे कहा कि 22 जनवरी के पूर्व सभी लोग अपने गांव में स्थित मंदिरों में साफ-सफाई कराये और प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना के दिन आप लोग अपने-अपने घरों में कम से कम मिट्टी के 11 दीपक जलाकर भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही यथा संभव सुविधानुसार पकवान बनाकर घरों में प्रसाद रूप में ग्रहण करें और वितरण करें। भगवान राम की नगरी अयोध्या से आये अच्छत वितरण कार्यक्रम में सुन्दर काण्ड समिति अध्यक्ष अतुल दुवेदी, अनुज अवस्थी, सुधीर शुक्ला, प्रसून शुक्ला, शिवकिशोर विश्वकर्मा, सुनील मिश्रा, छोटू मिश्रा, सुशील चौरसिया, गोपाल तिवारी, हरिओम अवस्थी सहित छोटे-छोटे बच्चों ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई।

रायबरेली जिले के डलमऊ कोतवाली पूलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।कोतवाली प्रभारी पवन सोनकर ने बताया की कल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ आरोपी युवक ने शौच के लिए गई महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।वही पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया,लेकिन आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गया था,आज मुखबिर की सूचना पर उसे बरारा बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार किया गया है।आरोपी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

रायबरेली - अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह के निमंत्रण पत्र सभी मेहमानों को उनके हाथों में दिए जाने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं आपको बता दें कि राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायबरेली की पद्मश्री विजेता एथलीट सुधा सिंह को निमंत्रण कार्ड पहुंचा। बताया जा रहा है कि सुधा सिंह को रायबरेली के मॉडर्न रेल कोच कारखाने के आवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अवध प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख श्री प्रशांत भाटिया ने उनसे मुलाकात की और आग्रह किया कि अयोध्या में होने वाले 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल हो इस दौरान उनका निमंत्रण पत्र एवं पूजित अक्षत वितरण किए। सुधा सिंह इस समय रायबरेली के मॉडर्न रेल कोच कारखाने में ओएसडी खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत है। इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिल रहा यह मेरे लिए खुशी की बात है।

रायबरेली अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विपक्ष के बयानों के बीच समाजवादी पार्टी के विधानसभा सचेतक मनोज पांडेय ने बड़ा बयान दिया है। मनोज पांडेय का कहना है। कि हमारे और राम के बीच कोई नही है। हम राम के है। राम हमारे है। हम जिस राम की कल्पना करते वो कण कण में है। राम के निमंत्रण की न हमे प्रतीक्षा है। और न ही आवश्यकता। राहुल गाँधी की आज से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दिन मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने पर उनका कहना है। कि राजनीति में आने जाने का दौर चलता रहता है। मनोज पाण्डेय 18 जनवरी को समरसता भोज का आयोजन कर रहे हैं। जिनके लिए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी।

रायबरेली के मशहूर शायर मुनव्वर राना का लखनऊ के पीजीआई में रविवार देर रात हुआ निधन किडनी की बीमारी से पीड़ित थे मुनव्वर राना 26 नवंबर 1952 को यूपी के रायबरेली में जन्म हुआ था जिले में शोक की लहर।

रायबरेली आज से शुरू हो रही है राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदर्भ में कांग्रेस जिला कमेटी द्वारा निकाला गया मसाल जुलूस।

जरूरतमंदों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है : दिनेश यादव शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही रहे दिवंगत दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया की स्मृति में कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव दिनेश यादव व दिवंगत मुन्ना भैया के बेटे समाजसेवी सत्येंद्र सिंह उर्फ राजा भैया द्वारा क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहा स्थित शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र कैसरबाग लखनऊ से आई सात सदस्यीय टीम ने नेत्र विशेषज्ञ डॉ.मिजानुर इस्लाम के नेतृत्व में शिविर में आए 85 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 45 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया। मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित नेत्र रोगियों में से 10 नेत्र रोगियो को मोतियाबिन्द आपरेशन के लिए भेजा गया वहीं शेष 35 नेत्र रोगियों को आगामी 6 फरवरी को आपरेशन के लिए भेजा जाएगा। ऑपरेशन के उपरान्त तीसरे दिन उन्हें पुनः भवानीगढ़ चौराहे पर पहुंचा दिया जाएगा। शिविर के आयोजक दिनेश यादव व समाजसेवी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित सभी नेत्र रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। दिनेश यादव ने कहा कि गरीब, बेसहारा,वृद्धों दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों की आंखों की रोशनी को संरक्षण प्रदान करना, उनकी सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है।इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष गौरव मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, ममता सिंह, राजू त्रिवेदी, मोहम्मद रईस,संतोष द्विवेदी,चन्दन सिंह,अश्वनी अवस्थी, आशीष यादव,रामू रावत,महादेव संतोष,पिंटू,रामकिशोर मौर्य, अशोक यादव, श्रवण कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। इन्सेट..... दिग्विजय सिंह ने की थी नि:शुल्क नेत्र शिविर की शुरुआत आज से 15 वर्ष पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह उर्फ मुन्ना भैया ने दिनेश यादव के साथ मिलकर शिवगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में नि:शुल्क नेत्र शिविर की शुरुआत की थी। जिनके द्वारा आयोजित किए गए शिविरों के माध्यम से हजारों लोगों की आंखों की रोशनी संरक्षित हो सकी। मुन्ना भैया के न रहने पर अब उनके बेटे सत्येंद्र सिंह व जिला सचिव दिनेश यादव मिलकर शिविर का आयोजन करने लगे हैं। जिनका उद्देश्य हर जरूरतमंद की आंखों की रोशनी को संरक्षण प्रदान करना है।

कृष्णा प्रेमी झांकी ग्रुप ने दी झांकियों की अनुपम प्रस्तुति शिवगढ़,रायबरेली। गत वर्षो की भांति मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिण्डौली स्थित गजरिया बाबा की पावन कुटी में एक दिवसीय मेले एवं रात्रि में जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कृष्णा प्रेमी झांकी ग्रुप भवानीगढ़ के मशहूर कलाकार कृष्णा प्रेमी, अनुज अलबेला,सोनू के साथ ही महिला कलाकार मौजूद रही। कलाकारों ने गणेश वंदना, राधा-कृष्ण, सुदामा चरित्र, मां का दिल, शंकर-पार्वती, भोलेनाथ का तांडव नृत्य आदि झांकियों की अनुपम प्रस्तुति देकर सभी को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। पड़ रही कड़ाके की ठण्ड में भी दर्शक टस से मश नही हुए, भक्ति रस में झूमते गाते दर्शकों ने करतल ध्वनि से कलाकारों का जमकर उत्साह वर्धन किया। कृष्णा प्रेमी झांकी ग्रुप के समस्त कलाकारों को मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। मेले एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से किया गया। मेले में आए श्रद्धालुओं ने बताया कि गजरिया बाबा की कृपा से भक्तों के हर बिगड़े काम बन जाते हैं, सभी ग्रामीण बाबा के आशीर्वाद से ही शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। इस मौके पर पूर्व खण्ड विकास अधिकारी शम्भू दयाल वर्मा, पिण्डौली प्रधान प्रीति वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि विवेक वर्मा, संत सेवक,राजेश कुमार, रामकुमार, विकास वर्मा, पूर्व प्रधान रामपाल, रामेंद्र वर्मा, रामसेवक, दीपक रावत सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Transcript Unavailable.

रायबरेली। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूरे देश में सुंदरकांड का पाठ और हनुमान चालीसा का पाठ करवाने का संकल्प लेकर नारी शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह रायबरेली शहर के मधुबन रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित श्री देवेश्वर धाम मंदिर पहुंची। उन्होंने कहा कि हर घर में सुंदरकांड का पाठ और श्री हनुमान चालीसा का संकल्प लेकर वह चली थी और इस संकल्प में उन्होंने अब तक तमाम मंदिरों में और लोगों के घरों पर पाठ करवाकर यह संकल्प लिया है कि 22 जनवरी को भी धूमधाम से प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पूजा पाठ और दीपावली जैसा पर्व मनाया जाएगा ।वही मकर संक्रांति के अवसर पर फाउंडेशन द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया ।