लक्ष्मी गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय मीडिया महासंघ के बैनर तले रविवार को क्षेत्र के सैकड़ो पत्रकारों को शाल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के बारे में निरंतर बढ़ते रहने की कामना की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम ने किया है इस मौके पर विधायक पूजा पाल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने पत्रकारों के विषय में विचार व्यक्त किया है पत्रकारों के इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी यह कार्य निर्भीकता की ओर निरंतर चलता रहे कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है जो समाज को आईना दिखाता है और लोगों के प्रति सच्ची लेखनी के द्वारा समाज को सच्ची दिशा और दशा देते हैं पत्रकारों की कलम समाज में परिवर्तन की क्षमता रखती है शिव मोहन मौर्य व चायल विधायक पूजा पाल ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया इस मौके पर विष्णु सोनी,अजीत कुशवाहा ,अनिल कुमार,राकेश दिवाकर,नरेंद्र यादव,पप्पू केशरवानी,सहित सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया गया

उत्तरप्रदेश राज्य के कौशाम्बी ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भगंडा से कनैली मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है

नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नंबर 11 सुभाष चन्द्र बोस नगर में शनिवार की रात एक घर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।घटना के बाद पास पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई।

आदर्श नगर पंचायत अजुहा में भाजपा नेता ने शनिवार को अयोध्या धाम से आए अक्षत व निमंत्रण पत्रक को घर घर जाकर वितरित किया है।वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ केशरवानी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अक्षत व निमंत्रण पत्रक का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने नगर वासियों से 22 जनवरी को अयोध्याधाम में श्री राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की साथ ही अपने अपने घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाने का आह्वाहन किया।

Transcript Unavailable.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ मो सऊद के निर्देश पर शनिवार को अस्पताल क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नौनिहालों को जीवन रक्षक टीके लगाए गए साथ ही गर्भवती महिलाओं को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए उन्हें जरूरी दवा मुहैया कराई गई।स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को टीके लगाकर उनको ममता कार्ड बनाकर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ मो सऊद के निर्देश पर खण्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कड़ा प्रभाकर सिंह चंदेल ने शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र शादीपुर व ख्वाजकीमई का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से कार्य मे हीलाहवाली न करने व केंद्र में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शासन के अनुरूप कार्य करने की बात कही साथ ही कार्य मे हीलाहवाली करने पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया

खड़ी ट्रेलर में स्कॉर्पियो की टक्कर से चालक की दर्दनाक मौत दूसरा गंभीर घायल ।थाना कोखराज के कल्याणपुर उपरगामी पुल पर पहले से खड़ी ट्रेलर में प्रयागराज की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो यूपी 71 AB 8100 की जोर दार टक्कर होने से चालक की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक की गंभीर हालत बनी हुई है।

अध्यक्षा, जिला पंचायत कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक रत्नावली सभागार में आहूत की गई। बैठक में सांसद विनोद सोनकर, ब्लॉक प्रमुखगण एवं सदस्य, जिला पंचायत द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक में सदस्यों द्वारा गत बैठक की कार्यवाही को अनुमोदित किया गया।

बारा हवेली खालसा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सिराथू चेयरमैन भोला यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया।