स्टेरिंग फेल होने के कारण नहर किनारे गेहूं के खेत में कुदी ट्रक। गाड़ी से कूद कर ड्राइवर कंडक्टर ने बचाई अपनी जान। बिजली के खंबे में टकराने से बची ट्रक। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अलीपुर जीता छोटी नहर का पूरा मामला।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजनान्तर्गत जन-जागरूकता के लिए एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता, जल निगम श्री जयपाल सिंह एवं जिला परियोजना समन्वयक विमल कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें अधिशासी अभियंता, जल निगम जयपाल सिंह ने बताया कि एलईडी वैन जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहें “विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम” में जाकर आमजन को जल-जीवन मिशन हर-घर नल से जल योजना के सम्बन्ध मे आमजन को जागरूक करेंगी।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष,आपको बता दें कि कड़ा ब्लाक अंतर्गत अलीपुर जीता में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष कौशांबी धर्मराज मौर्य पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि आखिरी पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति तक राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम निरंतर चल रहा है , जिससे समस्त भारतवासी तक सरकार की योजनाएं पहुंचे और जनता योजनाओं का लाभ ले सकें, इसी कड़ी में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान सम्मन निधि योजना प्रधानमंत्री आवास योजना वृद्धा पेंशन योजना विधवा पेंशन योजना आदि तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी , तथा नौनिहाल बच्चों को अन्नप्राशन कराया कार्यक्रम में कड़ा ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष रामराज मौर्य, मंडल मंत्री पुष्कर त्रिपाठी, भाजपा नेता हीरालाल सरोज, भाजपा कार्यकर्ता धर्म सिंह, अलीपुर जीता बूथ अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडा , ग्राम प्रधान रहबर खान, ado कोऑपरेटिव अनिल मिश्रा, ग्राम पंचायत सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
लक्ष्मी गेस्ट हाउस में अंतरराष्ट्रीय मीडिया महासंघ के बैनर तले रविवार को क्षेत्र के सैकड़ो पत्रकारों को शाल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य के बारे में निरंतर बढ़ते रहने की कामना की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता नसीम ने किया है इस मौके पर विधायक पूजा पाल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष शिवमोहन मौर्य ने पत्रकारों के विषय में विचार व्यक्त किया है पत्रकारों के इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में भी यह कार्य निर्भीकता की ओर निरंतर चलता रहे कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता समाज का चौथा स्तंभ है जो समाज को आईना दिखाता है और लोगों के प्रति सच्ची लेखनी के द्वारा समाज को सच्ची दिशा और दशा देते हैं पत्रकारों की कलम समाज में परिवर्तन की क्षमता रखती है शिव मोहन मौर्य व चायल विधायक पूजा पाल ने सभी पत्रकारों को सम्मानित किया इस मौके पर विष्णु सोनी,अजीत कुशवाहा ,अनिल कुमार,राकेश दिवाकर,नरेंद्र यादव,पप्पू केशरवानी,सहित सैकड़ों पत्रकारों को सम्मानित किया गया
उत्तरप्रदेश राज्य के कौशाम्बी ज़िला से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भगंडा से कनैली मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो गया है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के वार्ड नंबर 11 सुभाष चन्द्र बोस नगर में शनिवार की रात एक घर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।घटना के बाद पास पड़ोसियों में अफरा तफरी मच गई।
आदर्श नगर पंचायत अजुहा में भाजपा नेता ने शनिवार को अयोध्या धाम से आए अक्षत व निमंत्रण पत्रक को घर घर जाकर वितरित किया है।वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ केशरवानी ने नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में अक्षत व निमंत्रण पत्रक का वितरण किया।इस दौरान उन्होंने नगर वासियों से 22 जनवरी को अयोध्याधाम में श्री राम जन्मभूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की साथ ही अपने अपने घरों में दीपक जलाकर उत्सव मनाने का आह्वाहन किया।
Transcript Unavailable.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ मो सऊद के निर्देश पर शनिवार को अस्पताल क्षेत्र के विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नौनिहालों को जीवन रक्षक टीके लगाए गए साथ ही गर्भवती महिलाओं को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए उन्हें जरूरी दवा मुहैया कराई गई।स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिलाओं को टीके लगाकर उनको ममता कार्ड बनाकर दिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कड़ा के अधीक्षक डॉ मो सऊद के निर्देश पर खण्ड स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी कड़ा प्रभाकर सिंह चंदेल ने शनिवार को उप स्वास्थ्य केंद्र शादीपुर व ख्वाजकीमई का औचक निरीक्षण किया है।इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से कार्य मे हीलाहवाली न करने व केंद्र में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने हेतु निर्देशित किया।उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को शासन के अनुरूप कार्य करने की बात कही साथ ही कार्य मे हीलाहवाली करने पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया
