उत्तप्रदेश राज्य के झाँसी जिला के बबीना प्रखंड से शिवानी यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे सिलाई का काम करना चाहती हैं। और इसके लिए उनहे सिलाई मशीन की आवश्यकता है
उत्तप्रदेश राज्य के झाँसी जिला के बबीना प्रखंड से नीतू प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे सिलाई का काम करना चाहती हैं। और इसके लिए उनहे सिलाई मशीन की आवश्यकता है
29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती है। मेजर ध्यानचंद को उनके अद्वितीय हॉकी कौशल और खेल के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने भारत को हॉकी में कई अंतरराष्ट्रीय जीत दिलाकर देश का गौरव बढ़ाया है। आज के दिन खेल के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले खिलाड़ियों को भारत के राष्ट्रपति राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित करते हैं। बच्चों और युवाओं में खेल के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से,स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जाता है। जगह - जगह खेल के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जाता है। दोस्तों , खेल प्रतिस्पर्धा और मनोरंजन के दायरे से परे हैं। उनमें जीवन बदलने, चरित्र निर्माण करने और सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने की शक्ति है।आइए आज राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हम प्रण करें कि हम खेलेंगे और लोगों को खेलने के लिए प्रेरित करेंगे। मोबाइल वाणी परिवार की तरफ से राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला झाँसी से विकेश कुमार प्रजापति , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सबसे पहले अपने घर के अवधारणाओं को तोड़ना होगा, तभी महिला घर से बाहर निकलेगी और सशक्त बनेगी। समाज को आगे बढ़ाने के लिए पुरुष समाज को आगे आना होगा और कई तरह के काम करने के लिए महिला को आगे आना होगा। महिला हर जगह मेहनत करती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला झाँसी से विकेश कुमार प्रजापति , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि समाज को आगे बढ़ाना चाहते है। समाज को मार्गदर्शन देना चाहते है। कई पोलिटिकल पार्टियां आई लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। उनको समाज की सेवा करना है। वह किसी राजनितिक पार्टियों के साथ नहीं जाना चाहते है।
Transcript Unavailable.
इस एपिसोड के मुख्य विषय, वर्षा जल संग्रहण, को दर्शाता है। "बूंद-बूंद से सागर" मुहावरा छोटे प्रयासों से बड़े परिणाम प्राप्त करने की भावना को व्यक्त करता है। यह श्रोताओं को प्रेरित करता है कि वर्षा की हर बूंद महत्वपूर्ण है और उसका संग्रहण करके हम बड़े बदलाव ला सकते हैं। क्या आप वर्षा जल को इक्कट्ठा करने और सिंचाई से जुडी किसी रणनीति को अपनाना चाहेंगे? और क्या आपके समुदाय में भी ऐसी कहानियाँ हैं जहाँ लोगों ने इन उपायों का इस्तेमाल करके चुनौतियों का सामना किया है?
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
समाज कि लड़ाई लड़ने वाले लोगों के आदर्श कितने खोखले और सतही हैं, कि जिसे बनाने में उनकी सालों की मेहनत लगी होती है, उसे यह लोग छोटे से फाएदे के लिए कैसे खत्म करते हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई प्रभावशाली व्यक्ति ने इस तरह काम किया हो, नेताओं द्वारा तो अक्सर ही यह किया जाता रहा है। हरियाणा के ऐसे ही एक नेता के लिए ‘आया राम गया राम का’ जुमला तक बन चुका है। दोस्तों आप इस मसले पर क्या सोचते हैं? आपको क्या लगता है कि हमें अपने हक की लड़ाई कैसे लड़नी चाहिए, क्या इसके लिए किसी की जरूरत है जो रास्ता दिखाने का काम करे? आप इस तरह की घटनाओं को किस तरह से देखते हैं, इस मसले पर आप क्या सोचते हैं?
"कौन बनेगा बिज़नेस लीडर" एक ऐसा कार्यक्रम है जो महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करता है। इसमें राखी यादव की कहानी बताई गई - एक युवा महिला जिसने अपने छोटे से सपने को बड़ी सफलता में बदला। 20,000 रुपये से शुरू करके, राखी ने अपना ऑप्टिकल व्यवसाय खड़ा किया और आज वह न केवल खुद सफल है, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
