उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से अनीस मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि करीब एक माह पूर्व झाँसी मोबाइल वाणी में मध्यप्रदेश राज्य के ज़िला नेवाड़ी के केना ग्राम की लगभग 30 महिलाओं ने अपनी बात रिकॉर्डिंग करवाई थी कि उन्हें सिलाई का प्रशिक्षण लेना है। जिसके बाद झाँसी मोबाइल वाणी की टीम ने हसारी आरसेटी की मदद से टीकमगढ़ आरसेटी से संपर्क किया। टीकमगढ़ आरसेटी के अधिकारी विवेक विश्वकर्मा ने सहयोग दिया और इसके अंतर्गत 31 अगस्त को अधिकारी विवेक विश्वकर्मा केना ग्राम पहुंचे और महिलाओं की कॉउंसलिंग की। महिलाओं को समझाया कि सिलाई का प्रशिक्षण लेने से बेहतर है कोई नॉन ट्रेडिशनल काम करे। इस पर आर्टिफीसियल ज्वेलरी बनाने की बात सामने आई। जिसको मार्केट में आसानी से बेचा जा सकता है। इसके बाद अधिकारी विवेक विश्वकर्मा ने महिलाओं का पंजीकरण करना शुरू कर दिया। अब महिलाओं का जब पंजीकरण पूर्ण हो जाएगा तो उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के पश्चात उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इसी सर्टिफिकेट के माध्यम से महिलाओं को आश्यकता होने पर आसानी से सरकारी लोन मिल जाएगा और इसके ज़रिये उनका कारोबार शुरू करवा दिया जाएगा। कारोबार को मार्केट से जोड़ने के लिए झाँसी मोबाइल वाणी हर संभव प्रयास करेगी। उन्हें सोशल मीडिया से जोड़ेगी ताकि महिलाएँ अपने माल को ग्राहकों तक पहुँचा सके। महिलाएँ यह काम समूह के तौर पर करना चाहती है और अपना यह ब्रांड को सामने लाना चाहती है। इसमें झाँसी मोबाइल वाणी भरपूर सहयोग करने को तैयार है।