झांसी जिले के चिरगांव ब्लॉक कार्यालय में 25 अगस्त 2026 को झांसी उद्यम मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।इस मेले का आयोजन डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स की ओर से किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के साथ-साथ बाजार और नए ग्राहकों से जुड़ सकें।
