फ़तेहपुर। बीती रात गस्ती के दौरान हुसैनगंज थाना उपनिरीक्षक राजेश कुमार शुक्ला ने मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना के आधार पर एक नफ़र वारन्टी अभियुक्त रामधनी पुत्र स्व० पन्ना लाल निवासी ग्राम छेउका थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया है। जो कि स्थानीय थाने से एक संगीन आपराधिक मामले में वांछित था। जिसके खिलाफ जिला न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी क्रम में ललौली थाना उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना के आधार पर तीन वांछित अभियुक्तों लवकुश सिंह पुत्र रामकरन, झब्बू सिंह पुत्र वटेरा सिंह, अजय पुत्र बलबीर सोनकर निवासी ग्राम अढ़ावल थाना ललौली को बंधवा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। जो कि स्थानीय थाने से चोरी के एक मामले में वांछित थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।