युपी फतेहपुर मलवां विकासखंड के इटरौरा पिलखिनी में जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि भाजपा नेता रमनजीत सिंह रहे जनप्रतिनिधियों अधिकारियों के साथ ग्रामवासियों ने एलईडी वीडियो वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित राष्ट्र/आत्मनिर्भर बनाने सम्बन्धी वीडियो क्लिप को देखा और सुना गया।संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी राम कुमार वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी गांव–गांव तक पहुंच रही है, जिससे लाभार्थियो के बीच में विश्वास बढ़ रहा है और योजनाओं से छूटे हुए लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस दौरान कृषि विभाग,पशुधन प्रसार विभाग,स्वास्थ्य विभाग आदि विभिन्न स्टालों द्वारा विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लोगों को जोड़ा व जागरूक किया गया कार्यक्रम में संयुक्त खंड विकास अधिकारी राम कुमार वर्मा, उमेश वर्मा (ग्राम विकास अधिकारी) प्रमुख प्रतिनिधि रमनजीत सिंह,अश्वनी तिवारी, शिवाकांत सहित क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा बढ़ चढ़ कर भागेदारी की गई।