फतेहपुर। ब्लाक इकाई विजयीपुर का चुनाव मंगलवार को आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर की अध्यक्षता में हुआ। चुनाव अधिकारी अरविंद सिंह, सोहनलाल वर्मा व सुरेश सिंह यादव की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया के बाद मूलचंद यादव को अध्यक्ष, अरविंद कुमार को महामंत्री व देवेंद्र प्रताप को उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर सर्वसम्मति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं ऐरायां ब्लॉक इकाई चुनाव में अध्यक्ष पद पर शम्भू प्रसाद साहू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह पटेल, महामंत्री कृष्ण कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष रमेश चन्द्र, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य पदों पर सर्वसम्मति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बधाई देते हुए सभी को संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर शिक्षा मित्रों की मांगों पर एक कमेटी बनी है जिसकी पहली बैठक 18 जनवरी को लखनऊ में होगी। गंगा राम गुप्त, सुधा सिंह, सुनीता सिंह, रीता, रमेश, प्रदीप, सुभद्रा, चरन सिंह रहे।