युपी फतेहपुर।। सर्दी में सबसे ज्यादा खराब हाल बच्चों का रहा। स्कूल जाने वाले यह बच्चे घर से ठिठुरते हुए निकले और ठिठुरते हुए ही स्कूल पहुंचे। दूसरी तरफ अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने वाले अभिभावक भी खासी गलन की चपेट में आकर हलकान रहे। शेल्टर होम में कंबल के सहारे काट रहे सर्दी नगर पालिका द्वारा संचालित होने वाले 50 बेड के शेल्टर होम की शुरुआत निराश्रितों को आसरा दिए जाने के लिए वर्ष 2018 में की गई थी। अब तक करीब 47,175 लोग आसरा ले चुके हैं। यहां पर 12 महिला, 23 पुरुष, छह फैमिली, छह बीमार तथा तीन केयर टेकरों के लिए बेड डलवाए गए हैं। यहां एक कंबल के सहारे हाड़ कंपाऊ सर्दी से लोग बचते नहीं दिखाई दे रहे। संचालक महेंद्र सिंह ने बताया कि जो सुविधा दी जाती है सभी प्रदान की जा रही है। कोहरे में फुटपाथ पर कब्जा घातक हाईवे पर संचालित वाहनों को बिना रोकटोक हाईवे किनारे खड़ा करवाया जाता है। बड़े वाहन चालक भी मनमानी करते हुए वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। कोहरे के समय हादसों का खतरा बना रहता है। कंबलों का निराश्रितों को इंतजार हर वर्ष प्रशासन द्वारा गरीबों व निराश्रितों को कंबलों का वितरण किया जाता रहा है। लेकिन इस बार अब तक कंबल वितरण न होने के कारण गरीबों को अब भी प्रशासन से मिलने वाले कंबलों का इंतजार है। लेकिन कंबल वितरण न होने के कारण गरीब कंपकंपाने को मजबूर हो रहे हैं।