महर्षि में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस फतेहपुर। नगर स्थित महर्षि विद्या मन्दिर में श्रीनिवास रामानुजन के जन्म दिन के अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन त्रिवेदी द्वारा माँ सरस्वती जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन से किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेट कर उनका सम्मान किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक विवेक कुमार त्रिवेदी को भी पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र भेट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के छात्रों/छात्राओं यशस्वी, अदिति, प्रज्ञा, संज्ञा, अनन्या, राशी, कृतिका, मानवी और आस्था द्वारा रामानुजन जी के जीवन वृत्त पर सजीव मंचन कर गणित के कठिन सवालों को सहज एवं सरल बनाने का सन्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने उद्धबोधन में कहा कि इस मंचन से यह परिलक्षित होता है कि बच्चों में अद्वतीय प्रतिभा है। बच्चे महान वैज्ञानिक के जन्मदिन को मना कर देश की अक्षुण्ण परम्परा को जाग्रत कर रहें है पृथ्वी पर मानव सबसे बड़ा संसाधन है जो सूक्ष्म समझ और परख रखता है उन्होंने बच्चों को शुभ कामना देते हुए कहा कि सफलता का सूर्य आपके जीवन क्षितिज पर अवश्य चमकेगा ऐसा मेरा विश्वास है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को रामानुजन जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिन्होने अल्प आयु में 3900 से अधिक गणतीय सिद्धांतों का संकलन कर दुनिया के समक्ष एक मिसाल कायम किया है। भारत सरकार ने वर्ष 2012 में रामानुजन जी की जयन्ती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था इसके बाद से हर वर्ष 22 दिसम्बर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों में मानव जीवन के विकास के लिए गणित के महत्व के बारे में जागरूक करना है।