जनप्रतिनिधियों ने अंदमऊ एवं बेर्राव गावों के लोगों दी जानकारी फतेहपुर। हसवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंदमऊ एवं बेर्राव ग्राम पंचायत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी आयोजित हुई । जिसमें सैकड़ों लोगों की भीड़ बैठक में मैहजूद हुई। जिला भाजपा प्रवक्ता प्रवीण सिंह एवं सीडीपीओ अरविंद कुमार एवं ग्राम प्रधानों ने मां सरस्वती के चित्र में फूलों की माला डाल कर दीप प्रज्ज्वलित कर नमन किया।इसके अलावा दोनों ग्राम पंचायत गाँव में बच्चों ने स्वागत गीत और संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया।विकसित भारत संकल्प यात्रा की गोष्ठी के दौरान सभी को संकल्प दिलाया गया।संकल्प यात्रा की गोष्ठी में भाजपा प्रवक्ता ने बतायाकि सरकार की विभिन्न योजनाएँ गाव गाँव और शहर शहर में विकास कार्य किया जा रहा है।इसके अलावा अन्य विकास कार्यों की विस्तार से किसानों को जानकारी दिया गया है। आईएसबी धरमपाल सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दिया । और 2047 तक शहर से लेकर गाँव गाँव का विकास कार्य बडे पैमाने पर किया जायेगा। किसान अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अपने अपने खेतों में तालाब बना कर मछली पालन और, सिंघाड़े लगाकर परिवार की आमदनी बढा सकते हैं।इसके अलावा सरकार की विभिन्न विभिन्न योजनाओं को विस्तार से जानकारी दिया। सरकार की सबसे महत्वपूर्ण सामूहिक विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। शादी विवाह के लिए आनलाइन पंजीकरण जरूर करें। भारत संकल्प यात्रा के दौरान धात्री महिलाओं की गोद भराई में जिला भाजपा प्रवक्ता प्रवीन सिंह एवं सीडीपीओ अरविंद कुमार, और सचिव विपिन कुमार एवं रवींद्र सिंह एवं अंदमऊ और बेर्राव गर्भवती महिलाओं में पार्वती देवी, रेखा देवी और अन्नप्राशन बच्चे राज, शिवम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि देवी, एवं सहायिकाओं द्वारा, बच्चों को खीर खिलाकर मासूम बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जयदेव सिंह गौतम, सीडीपीओ अरविंद कुमार, आईएसबी धर्मपाल सोनी एवं अंदमऊ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार एवं बेर्राव ग्राम प्रधान मुन्नी देवी पत्नी शोभा लाल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों संतोष कुमार अशोक कुमार, आईएसबी धर्मपाल सोनी, जयकरन, नितिन श्रीवास्तव, डा. अजय यादव, हेमचन्द्र चैधरी, शिवबरन निषाद, बेर्राव रोजगार सेवक पुत्तू लाल, पंचायत सहायक अनुराधा देवी, एएनएम अर्चना देवी, नीलाम तिपाठी, असोथर भाजपा मंडल राम निषाद, अरविंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि मैहजूद रहे।