फतेहपुर जिले में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष प्रेम सिह पटेल की अगुवाई में बैठक/पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानो की समस्याओं को जोरदारी के साथ उठाते हुए कहा की बिजली विभाग की लापरवाही के कारण दिन में किसानो को बिजली नही मिल रही है। जिससे फसल बर्बाद हो रही है। साथ ही किसानो के साथ ही थानो में पुलिसकर्मियों द्वारा किसानो एवं सगठन के पदाधिकारियो की समस्याओं न सुन दुरव्यवहार किये जाने किसानों की अन्य समस्यओं के निस्तारण की मांग की साथ ही चेतावनी दी यदि उनकी मांगे शीघ्र ही मानी नही गयी तो संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। पंचायत में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सूरजभान, जिला महासचिव पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अजू प्रजापति, सरास्वती गुप्ता, मीना देवी, उमा देवी, अजीत यादव एडवोकेट, अनुज गुप्ता, अतुल यादव, सुधीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।