महिलाओं के संगठन गुलाबी गैंग (लोकतांत्रिक) ने कलेक्ट्रेट में जन समस्याओं समेत आधी आबादी के हक को लेकर आवाज बुलंद की। जिसमें जिन्दपुर टोल प्लाजा की अवैध वसूली पर रोक लगाए जाने से लेकर गोशालाओं में सर्दी से बचाव का मुद्दा शामिल रहा। संगठन प्रमुख हेमलता पटेल की अगवाई में सात सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपने से पहले विरोध दर्ज कराया। बताया कि संगठन, जन समस्याओं के साथ महिला के अधिकारों व सुरक्षा, अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाला है। महिलाओं के इस संगठन ने असोथर ब्लांक के अन्तर्गत अढावल की गंधुवा का डेरा में बन रही सरकारी राशन की दुकान पर दूरी को लेकर आपत्ति जाहिर की। खुलासा किया कि बहुआ ब्लाक के सुजानपुर ग्राम में कई घरो के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी हुई है। जिससे उन घरों के लोगों को हमेशा जान माल का खतरा बना रहता है। कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। जिससे इस बिजली लाइन को पुर्नस्थापित किया जाना चाहिए। बहुआ से ललौली मार्ग का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि भारी वाहनों के गुजरने से अत्यन्त जर्जर अवस्था में है। आये दिन लंबे जाम का सामना करना पड़ता है। जिस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नहरों में पानी नहीं होने से किसानों की फसलें सूख रही हैं। संगठन ने बाँदा सागर रोड पर स्थित जिन्दपुर टोल प्लाजा की अवैध वसूली पर जबरदस्त नाराजगी जाहिर करते हुए गोशालाओं में सर्दी से बचाव करने की मांग की। संगठन प्रमुख ने कहा कि अगर उपरोक्त मांगों पर जल्द प्रशासन संहिता नहीं होता है तो गुलाबी लोकतांत्रिक संगठन आन्दोलनात्मक रवैया अपनाने को मजबूर होगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर नीलम, सुनीता, प्रभा, गोमती विनीता, अनीता, प्रियंका, सुमन, मधु, रेखा, सुधा, विमला, सियावती, कमला भी मौजूद रहीं।