युपी फतेहपुर बिंदकी,। दशकों से उबड़ खाबड़ बांदा कानपुर मार्ग मरम्मतीकरण की राह में शहरवासियों की आंखे पथरा गई थी। एक माह पूर्व कार्य का श्रीगणेश हुआ लेकिन लक्ष्य के मुताबिक काम को गति नही मिल पाई है। बता दे कि गहरे गड्ढों में तब्दील कानपुर बाँदा मार्ग के मरम्मतीकरण की कवायदों बाद स्वीकृति मिली थी। निर्माण कार्य को तीन भागों में विभाजित किया गया था। पहले फेस में चौडगरा से बिंदकी, दूसरे फेस में बिंदकी से जोनिहा और अंतिम फेस में जोनिहा से बहुआ बंधवा तक निर्धारित समय पर काम होना था। लगभग एक माह पूर्व चौडगरा बिंदकी मार्ग का काम शुरू तो हुआ लेकिन कार्य धीमी रफ्तार से होने पर बिंदकी तक एक लेन का काम पूरा हो सका है। हालांकि बिंदकी तक गड्ढा गायब होने के बाद कुछ हद तक राह आसान हो गई है लेकिन इसके आगे का रास्ता अभी भी कठिन है।