त्रिशूल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रभारी मिथिलेश उपाध्यक्ष तथा संजय वर्मा महासचिव चुने गए भाटपाररानी,देवरिया। क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सलेमपुर का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल केंद्रीय सदस्य पप्पू बाबा केंद्रीय सदस्य जगन्नाथ यादव और जिला महासचिव चंदन वर्मा के नेतृत्व में हुआ जिसमें तहसील अध्यक्ष त्रिशूल नाथ तिवारी तहसील प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र कुशवाहा तहसील उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तहसील महासचिव संजय कुमार वर्मा तहसील सहसचिव चंद्रशेखर कुशवाहा तहसील संगठन मंत्री हरिशंकर प्रसाद तथा तहसील मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा को चुना गया । सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों के लिए बना है इस संगठन के किसी भी सदस्य को कोई भी प्रशासन का या किसी बाहुबली का या किसी दबंग के द्वारा उत्पीड़न नहीं किया जा सकता है अगर किसी ने मेरे संगठन के सदस्य को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित किया तो मैं उसे उत्पीड़न करने वाले का ईट से ईट बजा दूंगा चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़ जाए लेकिन मैं अपने पत्रकार साथी का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा मैं हर समय अपने पत्रकार साथी के मदद के लिए तैयार रहूंगा , पप्पू बाबा और जगन्नाथ यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार हितों की बात कही । उक्त अवसर पर देवेंद्र यादव विनीत मिश्रा दिलीप सिंह अमन सिंह पुनीत पांडे संजय मिश्रा अखिलेश कुमार अंकित पांडे संदीप यादव सुग्रीव प्रसाद अवधेश कुशवाहा सौरभ सिंह अमरेश सिंह आदि दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के ऊपर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

भाजपा सरकार में महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही है विजयलक्ष्मी गौतम

नाबालिक चला रहे हैं ई रिक्शा शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां

समाज में बेहतर जिंदगी के लिए शिक्षा के साथ खेल है जरूरी

भाटपार रानी,देवरिया:सिंचाई को लेकर क्षेत्रीय किसान खासे परेशान हैं, क्योंकि इनके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को सिंचाई हेतु ट्यूबल नहीं मिल पा रहा है।क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव स्थित कुछ ट्यूबल जो मौजूद हैं वही क्षेत्रीय किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। लेकिन कुछ ट्यूबल पर ट्यूबल आपरेटर मौजूद नहीं रहते है तो कुछ ट्यूबल पिछले कुछ वर्षो से खराब पड़े है। इसके चलते किसानों को सिंचाई के लिए भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। उधर दूसरी ओर विभागीय अधिकारी अलमस्त हैं। किसी ने भी ट्यूबल में आई गड़बड़ी को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई।

Transcript Unavailable.

देवरिया: शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए डाइट में हेल्दी चीजे शामिल करने की सलाह रविवार के मार्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजेश कुमार मिश्र ने मीडिया के देवरिया मोबाईल वाणी टीम को दी। उन्होंने बताया की फीट रहने के लिए सुबह की सैर काफी जरूरी हैं।जिससे जिसे शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य दोनों को बढ़ावा मिलता हैं।उन्होंने बताया की अगर आप सुबह सुबह टहलते है तो कई बीमारियों को मात दे सकते है।टहलने और योगासन करने से इम्युन सिस्टम मजबूत होता है। जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलता है।यह वजन वजह घटाने में भी सहायक है।दिल की सेहद के लिए भी फायदेमंद यह दिनचर्या होता है।इस दौरान अन्य कई इससे जुड़े हुए फायदे शामिल हैं। इस दौरान इस मार्निंग वॉक और योगासन में दर्जनों लोग शामिल दिखे।

देवरिया: लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुका है। जिसको लेकर भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर ठंड के इस मौसम में भी चाय की चुस्कियों पर राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है। सत्ताधारी पार्टियों के अलावा विपक्षी पार्टियों के भी समर्थ चाय की चुस्कियों पर विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर आपसी चर्चाओं को कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि देश व प्रदेश कि सरकार सबसे कम युवाओं व गरीबों पर ध्यान दी है जिसके चलते सबसे अधिक युवा बेरोजगार हैं तो गरीब कम दामों की मजदूरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पाल रहे हैं ।कुछ लोगों को पुरानी सत्ता के किए हुए कार्यों पर भी अब नज़र दौड़ने लगा है। लोगों का कहना हैं कि विपक्ष की जब सरकार हुआ करती थी तो गरीबी बेरोजगारी व जनहित के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाता था। हम बात कर रहे हैं भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र में भाटपार रानी,फुलवरिया,चनुकी,भिंगारी बाजार,अकटही, सोहनपुर,प्रतापपुर,रामपुर बुजुर्ग, कुकुर घांटी सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर का तस्वीरों में दिख रहा यह नज़ारा हैं। लोगों की चर्चाओं को देखकर अब स्पष्ट करना मुश्किल होता जा रहा हैं की आखिर में आने वाली सरकार कि कमान किस पार्टी के हाथों में होगी।