Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया: बढ़ती ठंड से राहत दिलाने के लिए तहसील प्रशासन ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दिन कुछ ग्राम प्रधानों में कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण की शुरुवात एसडीएम हरिशंकर लाल के हाथों किया गया। जिसमे ग्राम प्रधान कोडरा चंद्र किशोर द्विवेदी सहित अन्य ग्राम प्रधानों ने कंबल प्राप्त किया। एसडीएम ने उन्हें निर्देश भी दिए की गावों के सार्वजनिक स्थलों पर उनके द्वारा अलाव भी जलाए जाएं।
भाटपार रानी,देवरिया। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बंगरा बाजार में क्षेत्रीय भाजपा विधायक सभाकुवंर कुशवाहा ने विधायक निधि से बनने वाले 50 सड़कों का शिलान्यास एवं लोकार्पण का कार्य वैदिक मंत्रोचार के बीच किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि आप लोगों ने जो मुझे अपना स्नेह और प्रेम दिया है उसे मैं क्षेत्र के विकास के रूप में ब्याज सहित वापस करने का कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि भाटपार रानी को एक मॉडल विधानसभा के रूप में उत्तर प्रदेश के मानचित्र में स्थापित करने का मेरा सपना है जिसे आप लोगों के आशीर्वाद से पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा हूं। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए मानदंड स्थापित हो रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सरकार के द्वारा रोज नए-नए योजनाएं बनाई जा रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को पक्का छत मुहैया कराने का कार्य कर सरकार के द्वारा किया जा रहा है। मोदी एवं योगी की सरकार ने गोरखपुर में एम्स एवं देवरिया में मेडिकल कार्य कॉलेज स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य की है। कार्यक्रम को प्रमुख रूप से सच्चिदानंद शाही,सुरेश तिवारी, लक्ष्मण सिंह कुशवाहा, शिवलोचन सिंह कुशवाहा, विशंभर पांडेय, राजेश तिवारी ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय पटेल एवं संचालन भाजपा नेता संतोष पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुर्गा गुप्ता, ऋतुराज गुप्ता, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, संजय सिंह सैथवार, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रवीण कुशवाहा, संजय गुप्ता, लालबाबू यादव, लालजी कुशवाहा, राजेश गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, पप्पू यादव, राम आशीष कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, राहुल सिंह, पवन कुशवाहा, नागेंद्र पासवान, विनोद कुशवाहा, अशोक वर्मा, राजेश कुशवाहा मौर्यवंशी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
भाटपार रानी,देवरिया। देवरिया जनपद के भाटपार रानी तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में मौके पर पहुंचे कुल 27 मामलों में सिर्फ 2 का ही निस्तारण हो सका। जिसमे मुख्य अधिकारी के रूप में सीआरओ रजनीश रॉय मौजूद थे। तहसील परिसर में सुबह 10 बजे से आयोजित हुए इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में ठंड का असर देखने को मिला जहां जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी में सिर्फ 27 मामले आए जिसमे सबसे अधिक राजस्व के मामले रहे। इस दौरान यहां एसडीएम हरिशंकर लाल, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा,नायब तहसीलदार हिमांशु सिंह,थानाध्यक्ष भाटपार दिलीप कुमार पांडेय,बनकटा,श्रीरामपुर,बीडीओ भाटपार रानी सहित अन्य अधिकारीगण मौके पर मौजूद रहे।
देवरिया: श्री जवाहरलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिरासो देवरिया के क्रीड़ा अध्यापक धीरेन्द्र यादव को प्रदेश की तैराकी टीम का फील्ड अफसर नियुक्त किया गया है।धीरेन्द्र यादव तैराकी की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुके है। इन्होंने बीपीएड की डिग्री और एनएसएनआईएस डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग तैराकी में डिग्री हासिल की है। तैराकी में धीरेन्द्र यादव राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक भी प्राप्त कर चुके हैं। ये पूर्व में सेना में सूबेदार पद पर थे। सेना में सूबेदार रैंक पर रहकर 23 साल तक देश की सेवा धीरेन्द्र कर चुके हैं। मौजूदा समय में धीरेंद्र यादव क्रीड़ा अध्यापक के रूप में जिरासो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।उनकी देखरेख में बहुत से खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर तैराकी में मेडल जीत रहे हैं। कई खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा कर चुके हैं और बेहतर खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 जनवरी 2024 से 9 जनवरी 2024 तक विद्यालय राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के रूप में ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में प्रदेश की टीम का फील्ड अफसर के रूप में नेतृत्व कर रहे है।
देवरिया फतेहपुर काण्ड को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया युवक अजीत यादव पुत्र संतोष यादव वल्यानी टेकड़ी तितवाला ईस्ट सिटी कल्याण जनपद थाणे (मुम्बई) महाराष्ट्र का निवासी है। अजीत ने फतेहपुर कांड में मृतक प्रेम चन्द्र यादव और उनके परिवार द्वारा किए गए अवैध उन कब्जे के विरोध में आए डीएम कोर्ट के फैसले को लेकर सीएम को अपने x हैंडल की आई डी से हत्या की धमकी दी थी।
देवरिया।अलग पूर्वांचल राज्य का निर्माण करने व पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शनिवार को देवरिया के देवरही मंदिर से कुशीनगर के पथिक निवास रेस्टोरेंट तक निकली पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी की पदयात्रा सफल रही। इस दौरान मांगों को पूरा करने को लेकर अपनी आवाज को बुलंद भी किया गया। पूर्वांचल मुक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रेश सिंह अमेठिया ने कहा कि अलग पूर्वांचल राज्य निर्माण ही हमारा एक मात्र मिशन और मुद्दा है। इस आंदोलन को मजबूती देने के लिए मैं लगातार संघर्षरत हूं। यह लड़ाई कुर्सी व सत्ता के लिए नहीं है।सारे नेता पूर्वांचल को के मुद्दे को सत्ता की सीढ़ी बनाकर राज भोग रहे है और पूर्वांचल राज्य निर्माण की जब बात आती हैं तो उनके मुंह में दही जम जाता हैं और मौनी बाबा बन जाते है।मेरा पूर्वांचल की करोड़ों की जनता को इस मिशन से जोड़ने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की दुर्दशा, गरीबी, बेकारी, अति पिछड़ेपन व नौजवानों का पलायन होना सारे राजनीतिक दलों का प्रयास है। इसके लिए सरकारों की गलत नीतियां और राजनेताओं की इच्छाशक्ति भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के 28 जनपदों की जनता की दर्द को किसी भी दल के नेता ने समझने की कोशिश नहीं की है। जिसके कारण पूर्वांचल के शिक्षित नौजवानों को दूसरे प्रदेशों में जाकर परेशानी सहकर नौकरी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल की दशा व दिशा बदलने के लिए मैं दृढ़ संकल्पित हूं। मै अपने आखिरी सांस तक इसके लिए आवाज बुलंद करता रहूंगा।उन्होंने मांग उठाते हुए यह भी कहां की पुरानी पेंशन बहाली भी जनहित का मुद्दा हैं जिसके लिए मेरा संघर्ष जारी रहेगा।यह एक जनपद से दूसरे जनपद की पूरी यात्रा लगभग 32 किमी के आसपास की रही।जिस यात्रा में प्रदीप गोस्वामी,सोनू सौनी,विक्रम खरवार,राकेश सिंह,कौशल वर्मा,प्रवीण कुमार यादव,दिनेश मल्ल,हरिशंकर सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।
गन्ना किसानों का सत प्रतिशत भुगतान
ट्रेनों के टहराव को लेकर लोगों ने दिया ज्ञापन
सीएम को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
