देवरिया जिले में आज के सब्जी मंडियों के भाव
Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया।बनकट थाना क्षेत्र के बौलिया पाण्डेय प्राथमिक विद्यालय के समीप से राजन पुत्र मुन्नीलाल को बनकटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार 198/2023 धारा 323,504,307 34 में इस अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज था जो फरार चल रहा था। मुखबिर खास की सूचना पर बनकटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
भाटपार रानी,देवरिया।बनकटा थाना क्षेत्र के अवगा पोखरे के समीप से पुलिस ने दो अवैध वाहन के साथ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त प्रद्युम्न तिवारी पुत्र शशिभूषण तिवारी निवासी चन्दौल थाना दरौली जनपद सिवान बिहार व शक्ति कुमार पाण्डेय पुत्र सुरेश पाण्डेय निवासी चन्दौर थाना गुठनी जनपद सिवान बिहार के रूप में हुई । मिली जानकारी के अनुसार 90 पाउच देशी शराब दोपहिया बाइक नंबर GJ 06 EL 9628 के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसपर आबकारी अधिनियम की धारा 60 व MB एक्ट की धारा 207 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया। भटनी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के तहत जुलूस यात्रा निकाल कर लोगों में अक्षत का वितरण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए जिससे पूरा माहौल गूंज उठा। जुलूस को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने राममय झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज राम मंदिर निर्माण हो जाने से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है। चारों तरफ इसकी प्रशंसा हो रही है।
Transcript Unavailable.
देवरिया। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने जिले में कानून व्यवस्था को और चुस्त दुरुस्त करने के लिये कई चौकियों पर नई तैनाती की है। यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित लार थाना के मेहरौना घाट चौकी के प्रभारी अमित कुमार सिंह को नई तैनाती दी गयी है। अब वे महुआडीह थाने के हेतिमपुर चौकी के प्रभारी बनाये गए हैं। हालाँकि इस तेज तर्रार उपनिरीक्षक को थानाध्यक्षी मिलने की चर्चाएं कई दिनों से चल रही थी। उधर कस्बा चौकी लार के प्रभारी के रूप में हेतिमपुर के चौकी प्रभारी प्रहलाद गौड़ को भेजा गया है। कस्बा में जाम की बहुत समस्या रहती है, और लार चौकी का काम देख रहे कुंदन पटेल नगर की समस्यायों की तरफ ध्यान नहीं देते थे। बरहज चौकी से सदानंद यादव को देवरिया सिविल लाइन चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे को मेहरौना घाट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। रामलक्ष्मण सिंह को भींगारी बाजार से गरुडपार भेजा गया है। एकौना थाना से दरोगा अखिलेश यादव पुलिस लाइन भेजे गए हैं। पुलिस लाइन से सुनील कुमार भींगारी बाजार चौकी भेजे गए हैं। पुलिस लाइन से रतन कुमार पांडेय पुलिस अधीक्षक के वाचक और पुलिस लाइन से ही मनोज प्रजापति अपर पुलिस अधीक्षक के वाचक बनाये गए हैं।
त्रिशूल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रभारी मिथिलेश उपाध्यक्ष तथा संजय वर्मा महासचिव चुने गए भाटपाररानी,देवरिया। क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सलेमपुर का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल केंद्रीय सदस्य पप्पू बाबा केंद्रीय सदस्य जगन्नाथ यादव और जिला महासचिव चंदन वर्मा के नेतृत्व में हुआ जिसमें तहसील अध्यक्ष त्रिशूल नाथ तिवारी तहसील प्रभारी डॉक्टर शैलेंद्र कुशवाहा तहसील उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तहसील महासचिव संजय कुमार वर्मा तहसील सहसचिव चंद्रशेखर कुशवाहा तहसील संगठन मंत्री हरिशंकर प्रसाद तथा तहसील मीडिया प्रभारी श्रवण शर्मा को चुना गया । सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पत्रकारों के हितों के लिए बना है इस संगठन के किसी भी सदस्य को कोई भी प्रशासन का या किसी बाहुबली का या किसी दबंग के द्वारा उत्पीड़न नहीं किया जा सकता है अगर किसी ने मेरे संगठन के सदस्य को किसी भी प्रकार से प्रताड़ित किया तो मैं उसे उत्पीड़न करने वाले का ईट से ईट बजा दूंगा चाहे इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़ जाए लेकिन मैं अपने पत्रकार साथी का उत्पीड़न नहीं होने दूंगा मैं हर समय अपने पत्रकार साथी के मदद के लिए तैयार रहूंगा , पप्पू बाबा और जगन्नाथ यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार हितों की बात कही । उक्त अवसर पर देवेंद्र यादव विनीत मिश्रा दिलीप सिंह अमन सिंह पुनीत पांडे संजय मिश्रा अखिलेश कुमार अंकित पांडे संदीप यादव सुग्रीव प्रसाद अवधेश कुशवाहा सौरभ सिंह अमरेश सिंह आदि दर्जनों पत्रकार साथी मौजूद रहे।
सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल
