देवरिया मेडिकल कॉलेज में पत्नी का इलाज कराने आए कतर में खड़े युवक को बिना नंबर के व्यक्तियों को डॉक्टर के पास ले जाने का विरोध करने पर महंगा पड़ गया जहां युवक को तीन होमगार्ड ने 12 नंबर कमरे में खींच ले गए और उसकी पिटाई की कमरे के बाहर पत्नी और बच्चे सीखते रहे बिना इलाज कारण युवक को लौटाना पड़ा जहां पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है
मंडी में आज फलों का भाव
मंडी में आज सब्जियों का भाव
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भाटपार रानी,देवरिया। पूर्वोत्तर रेलवे के भाटपार रानी रेलवे स्टेशन की बात करें प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो की तरफ और दो नंबर प्लेटफार्म से प्लेटफार्म नंबर एक के तरफ की खाली पड़ी भूमि पर कुछ लोगों का रहना शुरू हो गया है। जिसके चलते प्लेटफॉर्म की रेल पटरियों को ही अब लोग खुद का मार्ग बनाकर अपने जान को जोखिम में डालते हुए नगर के बाजार में प्रवेश करते हैं। इस पर कई बार जीआरपी पुलिस द्वारा अभियान चलाकर इनकी झोपड़ियों को उजाड़ा भी जा चुका है। लेकिन यह लोग खुद की मनमानी करते हुए रेलवे की खाली पड़ी भूमि में पुनः खुद की झोपड़ी डाल लेते है। इस संबंध में पूछे जाने पर भाटपार रानी स्टेशन मास्टर महेंद्र भूषण पांडेय ने कहां की विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई है।जल्द ही पुनः अभियान चलाकर दोषियों पर उचित दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी
भाटपार रानी, देवरिया : कल-कल करती छोटी गंडक नदी और उसके किनारे पांच एकड़ में फैले चनुकी के वरिकंटा वन के बीच आपस में पंख फैलाकर अटखेलिया करते मोर बरबस अपनी तरफ ध्यान आकर्षित कर लेते हैं। जब भी मौसम खुशगंवार होता है तो इनका मनोरम नृत्य देखने की बेचैनी ग्रामीणों को इस वन में खींच लाती है। ये मोर ग्रामीणों का काफी नुकसान भी करते हैं, लेकिन लोग सब कुछ बर्दाश्त कर इनको संरक्षण देने में लगे हैं। हालांकि वन विभाग ने अभी तक इनके संरक्षण की दिशा में कोई पहल नहीं की है। तहसील क्षेत्र के चनुकी के समीप आम के बागीचे में दो मोर सन 2000 में आए और उन्हें यहां की आबोहवा रास आ गई। इस घने बाग में ये दोनों रहने लगे। देखते ही देखते मोरों की संख्या यहां लगातार बढ़ती गई। इनकी संख्या आज ढ़ाई सौ से अधिक हो गई है। रिमझिम बरसात के दिनों में जब यह नृत्य करते है तो मोरों का मनोरम दृश्य देखने के लिए इलाके के लोग यहां दूर दूर से आ जाते है। इस बाग को अब मयूर वन के नाम से जाना जाने लगा है। ये मोर वन से निकलकर चनुकी गांव के ग्रामीणों के घर में घुस जाते हैं, लेकिन ग्रामीण इसका बुरा नही मानते। मोरों को अगर वन विभाग संरक्षण दे तो इस राष्ट्रीय पक्षी की तादाद और बढ़ सकती है। इस तरफ विभाग का ध्यान नही जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग अगर कोई कदम उठाता है तो हम उसका पूरा समर्थन व सहयोग करेंगे।
Transcript Unavailable.
देवरिया: बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लगातार चेतावनी के बाद भी विद्युत उपकेंद्र भाटपार रानी क्षेत्र के कुछ गावों के उपभोक्ताओं में सुधार नहीं होने पर सोमवार को चनुकी बाजार में जेई राम आशीष राम सहित लाइनमैन हरिचंद्र के नेतृत्व में खबर लिखे जाने तक 40 लोगों का ओटीएस जांच किया गया। ओटीएस जांच की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।जिन उपभोक्ताओं के अधिक बकाया बिल है वह ओटीएस योजना का लाभ लेकर एकमुश्त में विद्युत बिल का भुगतान कर सकते है। इस ओटीएस जांच के दौरान विधुत कर्मचारी घुरा साहनी,अमरनाथ यादव,जय कुमार,रवि शंकर,ददन,मीटर रीडर में शिव जी यादव,अजय प्रताप आदि मौजूद रहे।
नेहरु युवा केंद्र देवरिया के युवा कार्यक्रम एवम् खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में संविधान दिवस के उपलक्ष में भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान पर चर्चा किया गया। जिसमें प्रथम स्थान शिवम् मिश्रा (पिपरा), द्वितीय स्थान प्रदीप कुमार रंजन ( चकरा), तृतीय स्थान कृष यादव रहे l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऋषि कुमार रानू,विशिष्ठ अतिथि शिवम पांडे और आयोजक वालेंटियर राहुल मल्ल रहे। इस दौरान ब्रह्मानंद गिरी, सोनु यादव, जितेंद्र यादव, दीपक प्रजापति अन्य लोग उपस्थित रहे।
