ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के ऊपर लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
भाजपा सरकार में महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन रही है विजयलक्ष्मी गौतम
नाबालिक चला रहे हैं ई रिक्शा शासन के आदेशों की उड़ रही धज्जियां
समाज में बेहतर जिंदगी के लिए शिक्षा के साथ खेल है जरूरी
देवरिया:लार थाने से राम जानकी मार्ग को जोड़ने वाला बाईपास सड़क इस वक्त गड्डे में तब्दील हो चुका है। जिस सड़क पर छोटे बड़े सभी वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़क के गड्डे में तब्दील हो जाने से यह सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। आपको बता दे की राम जानकी मार्ग यूपी बिहार की सीमा से जुड़ा हुआ मार्ग है। लार कस्बे में अक्सर जाम के कारण लार थाने के पास से होकर राम जानकी मार्ग तक बाईपास सड़क का निर्माण हो चुका है। जो सड़क इस समय गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जिससे अक्सर रास्ते से गुजरने वाले वाहन दुर्घटना के शिकार हो जाते है। जिसपर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अबतक कोई सड़क के मरम्मत के लिए निर्णय नहीं लिया गया है।
भाटपार रानी,देवरिया:सिंचाई को लेकर क्षेत्रीय किसान खासे परेशान हैं, क्योंकि इनके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को सिंचाई हेतु ट्यूबल नहीं मिल पा रहा है।क्षेत्र के भेड़ापाकड़ गांव स्थित कुछ ट्यूबल जो मौजूद हैं वही क्षेत्रीय किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन है। लेकिन कुछ ट्यूबल पर ट्यूबल आपरेटर मौजूद नहीं रहते है तो कुछ ट्यूबल पिछले कुछ वर्षो से खराब पड़े है। इसके चलते किसानों को सिंचाई के लिए भारी जलालत झेलनी पड़ रही है। उधर दूसरी ओर विभागीय अधिकारी अलमस्त हैं। किसी ने भी ट्यूबल में आई गड़बड़ी को दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई।
देवरिया: यूपी बिहार की सीमा से जोड़ने वाले लार मेहरौना पूजन मार्ग पर रविवार की दोपहर नशे में धूत बिहार के दो मजदूर दुर्घटना के शिकार हो गए।रास्ते में गुजर रहे राहगीरों की मदद से वाहन चालकों का उपचार कराया गया। पूछे जाने पर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों में एक ने अपना नाम जुगुल शाह तो दूसरे ने गोलू बताया। दोनों उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहे नल जल परियोजना के तहत बनने वाले पानी टंकियों के निर्माण कार्य में मजदूरी का काम करते है।
देवरिया जिले में आज के अनाज मंडियों के भाव
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला देवरिया से पुनीत , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि कई विद्यालय में शौचालय की समस्या अभी भी बनी हुई है। सेनेटरी पैड की असुविधा के कारण स्कूल में बच्चियों को बहुत परेशानियां होती है।
देवरिया जिले में आज के सब्जी मंडियों के भाव
