भाटपार रानी , देवरिया। शनिवार को विकासखंड के जसूई ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जब 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों , तब हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाए। इसी उद्देश्य को लेकर गांवों और शहरों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है।अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करना है। भारत की एकता को सुदृढ़ करना है देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करना है। हमें नागरिक होने का कर्तव्य निभाना है। विकासखंड के ग्राम पंचायत जसुई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत प्रतिनिधि द्वारा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ग्राम पंचायत जगऊर में अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती विभा देवी व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि चंचल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत सचिव अजीत कुमार यादव ने प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत करौंदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद सहाय रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम पंचायत सचिव विजय विश्वकर्मा ने लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संबोधन भाजपा नेता सुशील कुमार शाही , भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय , सुरेश तिवारी , डॉ शम्स परवेज , चंद्र प्रकाश दुबे पिंटू बाबा , जगदीश नारायण मिश्र , विशंभर पांडेय , प्रधान प्रतिनिधि जसुई प्रमोद कुमार सिंह , प्रधान प्रतिनिधि जगऊर राजीव कुमार शर्मा , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करौंदा अशोक वर्मा , एडी ओआईएसबी राजेश कुमार , सचिव अजीत कुमार यादव निर्भय कुमार सिंह पवन कुशवाहा आदि ने किया। समारोह में नवीन कुमारv,पंकज कुमार , लाल बाबू यादव ,रीतुराज गुप्ता ,धीरज गुप्ता ,रीतिक गुप्ता ,भरत यादव , हनीफ अंसारी , मुख्तार यादव , सचिव विजय विश्वकर्मा , ज्ञान चंद कुशवाहा , ग्राम प्रधान चन्द्र किशोर द्विवेदी , पवन कुशवाहा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
देवरिया: क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के सभी सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे भाटपार रानी के नगर पंचायत कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक रखी गई है इस बैठक में आप महानुभाव की उपस्थिति अति आवश्यक है आप सभी लोग अपनी गरिमामई उपस्थिति दे , और इस बैठक को सफल बनाएं । इस बैठक में तहसील इकाई भाटपार रानी का गठन होना निश्चित है इसलिए आप सभी लोग से नम्र निवेदन है कि आप लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।
देवरिया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राममंदिर का प्राण प्रतिष्ठा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेगे। यह अवसर लम्बे संघर्ष के बाद मिला है, इस प्रकार का अवसर अब शायद कभी न मिले। 33 हजार करोड़ की परियोजनाओं से नई अयोध्या का निर्माण किया गया है। यह निर्माण इस प्रकार किया गया है कि राममंदिर को त्रेता युग के जैसी भव्यता प्रदान की जा सके। 22 जनवरी को उद्घाटन समारोह के बाद 25 जनवरी से रामलला का दर्शन हो सकेगा। इसलिए 14 जनवरी से पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा जिसका शुभारम्भ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ करेगे। यह अभियान 22 जनवरी तक चलेगा। उक्त बाते श्री शाही ने शनिवार को अपने राघव नगर स्थित आवास पर पत्रकारो से वार्ता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन पूरे भारतवासियों के लिए गौरव का दिन होगा,इस दिन रामलला अपने घर में प्रवेश करेगे। इसलिए गांव के लोग भी अपने-अपने गांव मे भजन कीर्तन सनातन व्यवस्था के अनुसार करें। 22 जनवरी को अवकाश घोषित कर यह प्रयास किया गया है कि गांव में इस दिन दीवाली जैसा माहौल रहे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 2 महीने के अन्दर लगभग 2 करोड़ श्रद्धालुओ के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए 25 फरवरी से हर रोज 25 ट्रेन अयोध्या के लिए हर रोज संचालित की जायेगी। सुरक्षा और साफ सफाई का सरकार के तरफ से पूरा ध्यान दिया जायेगा ताकि अयोध्या का संदेश पूरे भारत में जा सके। श्रीराम जन्मभूमि को देरवहा बाबा ने आर्शीवाद दिया और कहा कि अयोध्या में मंदिर जरूर बनेगा। हमारी सरकार रामराज्य वापस ला रही है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े अवसर पर सरकार ने किसानो को भी तोहफा दिया है। प्रदेश में 30 हजार सोलर पम्प खोलने का लक्ष्य रखा गया है ताकि किसानो को अच्छी सिचाई व्यवस्था मिल सकेगे और किसान सुदृढ़ बन सके। किसानो को सोलर पम्प पर केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर 60 प्रतिशत अनुदान देगी बाकी का अंशदान किसानो को देना पड़ेगा। उन्होने कहा कि किसान अब चाहे किसी भी फसल को बोये जैसे की मूगफली, बाजारा, मक्का, ज्वार हम सभी प्रकार की फसल खरीदने के लिए तैयार है और इसके लिए किसानो को अच्छा दाम भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया गया है,जो थोड़ा बहुत गन्ना मूल्य का भुगतान नही हुआ है उसका भी भुगतान शीघ्र ही कर दिया जायेगा। हमारी सरकार किसानो को हर प्रकार से सुदृढ़ बनाने के लिए कटिबद्ध है।
कार्ड धारकों को इलेक्ट्रॉनिक मशीन से मिलेगा राशन
गांव में जल संरक्षण को निकला संकल्प रथ
पूर्व सीएम के जन्मदिन को लेकर बसपा की बैठक
बिना सफाई के नहर में छोड़ दिया अपनी डूबी फसल
नहर में उतराता मिला युवक का शव मचा हड़कंप
रतन कुमार पांडे बने रुद्रपुर कोतवाल के नए प्रभारी निरीक्षक
नगर पंचायत पथरदेवा में स्वच्छता की ली गई शपथ
