Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

भाटपार रानी,देवरिया। जिलाधिकारी  अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगभग 1:30 बजे दिन मे भाटपार रानी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। उस समय थाने पर कोई फरियादी मौजूद नहीं था। थाना अध्यक्ष दिलीप पांडे ने बताया कि ग्राम टीकमपार की केवल एक महिला  फरियादी सुबह 11:00 बजे पहुंची थी। उसका पारिवारिक विवाद था। जिसे पुलिस भेज कर समाधान कर दिया गया। उन्होंने समाधान रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम हरिशंकर लाल व राजस्व टीम मौजूद रही।खामपार में आयोजित थाना दिवस में मात्र चार तथा श्रीरामपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में मात्र तीन फरियादी पहुंचे। मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया ।सभी स्थानों पर राजस्व टीम मौजूद रही।

देवरिया: पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में महिला जागरूकता /एन्टीरोमियो अभियान के तहत शनिवार को अभियान चलाया गया। भाटपार रानी सर्किल क्षेत्र के श्रीरामपुर थाने पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों व महिला सुरक्षा विशेष टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला शक्ति के बचाव के लिए युवतियों व महिलाओं को जागरुक किया गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्दिरों/सार्वजनिक स्थलों व अन्य स्थानों पर जाकर महिलाओं/बालिकाओं को एकत्रित कर एवं बीट में भ्रमण कर उनको कानून/अधिकारों व महिला सुरक्षा सम्बन्धित विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। हेल्पलाइन नम्बरों वूमन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन-181, यूपी-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में जागरुक किया गया।

देवरिया: एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी कर्मी को खुद रुपये रखकर पुलिस को लूट की सूचना देकर मुकदमा दर्ज करना महंगा पड़ गया। पुलिस को शक होने पर एसओजी और बरहज पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें कर्मी ने खुद रुपये रख लेने की बात स्वीकार कि।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया। बरहज नगर के रगरगंज में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा है। चंदौली जनपद के ग्राम दूधनाथ थाना बलुआ का रहने वाला शशिकांत मौर्य पुत्र रामदत्त कर्मी है। उसने 28 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए गया। रुपये खुद अपने पास रख लिया और पुलिस को रुपये लूट लिए जाने की जानकारी दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी तो उसे युवक पर शक हुआ और लूट की सूचना देने वाले शशीकांत मौर्य से पूछताछ किया। मामले में एसओजी की टीम ने कर्मी से पूछताछ किया। शशिकांत ने राज उगल दिया। पुलिस उसे जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि युवक रुपये खुद रखकर लूट की सूचना दिया था। मामले में जांच की गई और युवक से पूछताछ करने पर सच्चाई स्वीकार किया। प्राप्त रकम को रकम जानबूझकर चोरी कर लेने, संपति का दुरुपयोग करने के आरोप में उसे जेल भेज दिया गया है।

देवरिया। सेंट ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी) देवरिया में डे-एनयूएलएम द्वारा प्रायोजित 06 दिवसीय गैर-आवासीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (ईडीपी) के अंतिम दिवस में गाय के गोबर से मूर्ति एवं दीपक बनाने की विधि सिखाई गई और प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। छः दिवसीय चले ट्रैनिंग के अंतिम दिवस को डूडा के सीएमएम अनूप शुक्ला ने 30 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए स्वरोजगार का अवसर प्रदान किया गया। आरसेटी के निदेशक राकेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना था, जिससे उद्योग की नौकरियों और स्वरोजगार के अवसरों तक पहुंच को बढ़ाया जा सके। ईडीपी कार्यक्रम व्यक्ति को आजीविका कमाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण में अर्जित कौशल का उपयोग करने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर रत्नमाला मिश्रा, अमित शर्मा, गीता देवी, निशा शर्मा, निहारिका निषाद, सुनैना पाण्डेय, दुर्गावती देवी, संतोषी चौहान, रूपा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहीं।

भाटपार रानी , देवरिया। श्रीरामपुर क्षेत्र के बासुदेवपुर उर्फ गोबरही गांव में अर्जुन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा कम्बल वितरण व रक्तदान शिविर का आयोजन 15 जनवरी 2024 को सुबह 10 बजे से किया जायेगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता राम गोविन्द चौधरी होंगें । इसके अलावा बिहार के जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा , पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी (राजभर) , पूर्व विधायक डॉ०आशुतोष उपाध्याय , सपा नेता ओपी यादव , कुशीनगर के बौद्ध संत महेन्द्र थेरा आदि उपस्थित रहेंगे । कार्यक्रम में एक हजार जरूरतमन्द लोगों को कम्बल वितरित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी राजेश यादव ने दी।