भाटपार रानी,देवरिया: मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान नगर के बीआरडी फील्ड स्थित काली मंदिर के निकट भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सभा कुंवर कुशवाहा व जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीशचंद्र तिवारी ने आज सफाई अभियान चलाया।मंदिर के निकट के प्रांगण में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और अपील करते हुए कहा कि 22 जनवरी तक अपने घर के आस पास तथा गांव व मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाकर प्रभु श्री राम के आगमन की तैयारी करें। इस दौरान दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व नेतागण मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार ने लंबित भूमि विवाद को सुलझाया

भाटपार रानी,देवरिया:स्थानीय विकास खंड के भरौली गांव से होकर भाटपार रानी नगर को जोड़ने वाली आरसीसी सड़क इस समय टूट रही है।जिसपर चलने में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या सुबह में आने जाने वाले लोगों के लिए हो रही है।लोगों की मांगे हैं कि अगर आरसीसी सड़क को पुनः सही करा दिया जाता तो आने-जाने में दिक्कतें नहीं होती।

भाटपार रानी,देवरिया: मकर संक्रांति (खिचड़ी) को लेकर रविवार को बाजारों में चहल-पहल दिख रही है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी लाई, चिवड़ा के साथ ही तिल-गुड़ पट्टी, गट्टा, तिलवा आदि खाद्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी को भीड़ उमड़ी रही। लोग परंपराओं का निर्वहन करते हुए बहन-बेटियों के घर खिचड़ी भेजने में जुटे हैं। क्षेत्र में 15 जनवरी को यह पर्व मनाया जाएगा। इसके साथ ही लड़कों द्वारा पतंगबाजी भी होगी। स्नान व दान के इस पर्व को ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लाई व चिवड़ा कुटवाकर तथा गुड़ से विभिन्न तरह के सामान बनवाकर व दुकानों से खरीदारी कर उसका सेवन करने के साथ ही बहन-बेटियों को भेज रहे हैं। भाटपार रानी नगर के चिवड़ा गली में दोनों पटरियों पर सजी दुकानों पर तिलकुट, बादाम पट्टी, गट्टा, गजक तिलकुट, खुरमा, लाई, चूड़ा आदि की दुकानें सजी है, जहां खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी है। प्रसिद्ध व्यवसायी कौशल ने बताया कि महंगाई के बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। पर्व पर लोगों दिल खोलकर खरीददारी कर रहे है।

भाटपार रानी,देवरिया: रविवार को क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन की बैठक नगर पंचायत कार्यालय पर हुई। जिसमे तहसील इकाई का गठन किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर भी विचार विमर्श हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से सुग्रीव गौड़ को तहसील अध्यक्ष भाटपार रानी व अंकित पांडेय उपाध्यक्ष और संदीप यादव को महामंत्री चुना गया। जिसमे तहसील के अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल,चंदन वर्मा जिला महासचिव,मोतीलाल यादव,प्रमोद गुप्ता,जगरनाथ यादव,सुरजन शाह,दयाशंकर सिंह,सुरेश प्रसाद आदि पत्रकार साथीगण मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

भाटपार रानी,देवरिया जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगभग 1:30 बजे दिन मे भाटपार रानी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे। उस समय थाने पर कोई फरियादी मौजूद नहीं था। थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि ग्राम टीकमपार की केवल एक महिला  फरियादी सुबह 11:00 बजे पहुंची थी। उसका पारिवारिक विवाद था। जिसे पुलिस भेज कर समाधान कर दिया गया। उन्होंने समाधान रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया तथा लंबित प्रकरणों का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान एसडीएम हरिशंकर लाल व राजस्व टीम मौजूद रही।खामपार में आयोजित थाना दिवस में मात्र चार तथा श्रीरामपुर थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में मात्र तीन फरियादी पहुंचे। मौके पर दो का निस्तारण कर दिया गया ।सभी स्थानों पर राजस्व टीम मौजूद रही।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.