भाटपार रानी , देवरिया। शनिवार को विकासखंड के जसूई ग्राम पंचायत में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक सभा कुंवर कुशवाहा ने नागरिकों को विकसित भारत की शपथ दिलाई।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि जब 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूरे हों , तब हमारा देश पूर्ण रूप से विकसित हो जाए। इसी उद्देश्य को लेकर गांवों और शहरों में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करना है।अपनी समृद्ध विरासत पर गर्व करना है। भारत की एकता को सुदृढ़ करना है देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करना है। हमें नागरिक होने का कर्तव्य निभाना है। विकासखंड के ग्राम पंचायत जसुई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिमा सिंह एवं प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पंचायत प्रतिनिधि द्वारा आगंतुक अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। ग्राम पंचायत जगऊर में अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती विभा देवी व ग्राम पंचायत प्रतिनिधि चंचल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायत सचिव अजीत कुमार यादव ने प्रस्तुत किया। ग्राम पंचायत करौंदा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अरविंद सहाय रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती गुड्डी देवी व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। ग्राम पंचायत सचिव विजय विश्वकर्मा ने लाभार्थियों की सूची प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संबोधन भाजपा नेता सुशील कुमार शाही , भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय , सुरेश तिवारी , डॉ शम्स परवेज , चंद्र प्रकाश दुबे पिंटू बाबा , जगदीश नारायण मिश्र , विशंभर पांडेय , प्रधान प्रतिनिधि जसुई प्रमोद कुमार सिंह , प्रधान प्रतिनिधि जगऊर राजीव कुमार शर्मा , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करौंदा अशोक वर्मा , एडी ओआईएसबी राजेश कुमार , सचिव अजीत कुमार यादव निर्भय कुमार सिंह पवन कुशवाहा आदि ने किया। समारोह में नवीन कुमारv,पंकज कुमार , लाल बाबू यादव ,रीतुराज गुप्ता ,धीरज गुप्ता ,रीतिक गुप्ता ,भरत यादव , हनीफ अंसारी , मुख्तार यादव , सचिव विजय विश्वकर्मा , ज्ञान चंद कुशवाहा , ग्राम प्रधान चन्द्र किशोर द्विवेदी , पवन कुशवाहा सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।