Transcript Unavailable.

नगरा ब्लाक क्षेत्र के बडसरासलेमपुर गांव के ग्रामीणों ने नाबदान के पानी के निकास के लिए नाली निर्माण की मांग की है। गांव के अरविंद कुमार, अशोक कुमार, लल्लन राम, चंद्रदेव राम, पुष्पा देवी आदि आईजीआरएस पर ऑनलाइन दर्ज शिकायत में कहा कि हम सभी के नाबदान के पानी के निकास के लिए रामनारायण के डेरा से होते हुए मेन नाली तक नाली का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। खंड विकास अधिकारी आफताब अहमद ने सीडीओ को आख्या भेज कर कहा कि नाली का निर्माण कार्य वर्ष 2023-24 की ग्राम पंचायत की कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। शासन से धनराशि प्राप्त होते ही उक्त कार्य वरियता क्रम में करा दिया जाएगा।

Transcript Unavailable.

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच नहीं हुई। यहां आए मरीज मायूस होकर लौट के मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण जाट पिछले दो दिनों से ठप है।

पिछले दो दिन लगातार हुई बारिश ने दलहनी फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा दिया है। वहीं ईंट भट्ठा मालिकों का भट्ठा बैठ गया है। मौसम के बदले मिजाज ने लगातार दो दिनों तक बारिश से दलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर एक ओर सफाई अभियान चला रहा है और दूसरी और नगर में स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाया जा रहा है। शुक्रवार को बाजार मार्ग के बीज गोदाम के सामने रास्ते पर सुबह 10 बजे तक गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हुए थे, जिस कारण लोगों को आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इस रास्ते के करीब 10 मीटर की दूरी पर शिव मंदिर भी है। वहां पर हर सुबह लोग पूजापाठ करने के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बस स्टेशन चौराहे पर खान कटरा के सामने बीच सड़क पर ही पूरे नगर का कूड़ा लाकर फेंका जाता है। कूड़े को सुबह 7 बजे तक उठा लिया जाना चाहिए लेकिन 10 बजे तक कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण दुकानदारों तथा राहगीरों सहित आम जनमानस को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। यह स्थिति पूरे नगर की है। लगभग नगर के अधिकांश मार्गों के समीप सड़क पर ही कूड़े फेकें जाते हैं जो 10:00 बजे तक नहीं उठाए जाने के कारण दुकानदारों सहित राहगीरों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.