Transcript Unavailable.

आरबीएल पाली क्लीनिक के चिकित्सक डॉ गोविंद पांडेय ने सलाह दिया कि बदलते मौसम के साथ ठंड का मौसम दस्तक दे रहा है। इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए दिनचर्या में सावधानी के साथ बदलाव करें। बताया कि डेंगू संक्रमण छुआछूत बीमारी नहीं है। इस समय वायरल फीवर और डेंगू संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को इससे सावधान रहने की सलाह दी है।

दीपावली से पहले शासन ने रोडवेज के संविदा कर्मियों को तोहफा दिया है। संविदा चालक व परिचालक के परिजन भी अब रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। जिले में 166 कर्मियों को इसका लाभ मिलेगा।

Transcript Unavailable.

सिकन्दरपुर, बलिया। डिप्थीरिया आउट ब्रेक की रोकथाम के लिए 01 नवंबर से 10 नवंबर तक डिप्थीरिया कंटेनिंग वैक्सीन के स्कूल आधारित टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को चाइल्ड एजुकेशन सेंटर व नूरजहाँ मुस्लिम गर्ल्स इण्टर कालेज पर पीएचसी बघुड़ी की टीम जिसमे नेहा सिंह एएनएम, सुमित्रा राय एचवी के द्वारा टीकाकरण किया गया। टीकाकरण का निरीक्षण ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक पीयूष श्रीवास्तव ने किया। ज्ञातव्य है कि 05 से 06 वर्ष के बच्चों को डीपीटी 02 बूस्टर डोज एवं 10 वर्ष के बच्चों एवं 16 वर्ष के बच्चों को टीडी वैक्सीन से आच्छादित करना है जिसके लिए सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों का माइक्रोप्लान के अनुसार ब्लॉक के विद्यालयों में टीकाकरण किया जा रहा है। मैनेजिंग इंचार्ज नजरूलबारी, प्रधानाचार्य सन्तोष शर्मा, एहसानुल्लाह, दयानंद, सैफ अली, सनाउल्लाह सर, अनील यादव, गौहर खान आदि मौजूद रहे।

विकास भवन में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब डीडीओ राजित राम मिश्र की फटकार से स्टेनो गौरी शंकर राम बेहोश होकर फर्श पर गिर गए। आनंद फानन में विकास भवन के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। होश में आने पर वह वीडियो से जान का खतरा बताए हैं।

मथुरा पीजी कॉलेज रसड़ा में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा से संबंधित विधिक प्रावधान और व्यावहारिक समस्याएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ एवं निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी देखकर सम्मानित किया गया । वहीं महिलाओं को जानकारी भी दी गई ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.