आरबीएल पाली क्लीनिक के चिकित्सक डॉ गोविंद पांडेय ने सलाह दिया कि बदलते मौसम के साथ ठंड का मौसम दस्तक दे रहा है। इस मौसम में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें। बदलते मौसम में बीमारियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए दिनचर्या में सावधानी के साथ बदलाव करें। बताया कि डेंगू संक्रमण छुआछूत बीमारी नहीं है। इस समय वायरल फीवर और डेंगू संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को इससे सावधान रहने की सलाह दी है।