Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

ठंड से लोगों को राहत देने के लिए तहसील प्रशासन ने रविवार को कंबल वितरण अभियान का शुभारंभ किया। भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय यादव और एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार पासवान ने जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर इसका शुभारंभ किया। डूंहा में स्थित अद्वैत शिव शक्ति परमधाम मंदिर प्रांगण में तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांवों डूहा, बिहरा, माल्दह, तिवारीपुर, कुण्डीडीह, हरदियां, हरनाटार, कटघरा, बालबहार, हड़सर, तेंदुआ, उचरांव, बघुड़ी के 400 जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया। वितरण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि भाजपा की योगी और मोदी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए तत्पर है। हमारी यह कोशिश है कि इस कड़ाके की ठंड में कोई जरुरतमंद ठंढ से परेशान न हो। सरकार के द्वारा दी जा रही विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। एसडीएम सिकन्दरपुर रवि कुमार पासवान ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरुप जरूरतमंद लोगों को कंबल इसी निमित्त दिया जा रहा है, कि वे ठंड से बचाव कर सकें। कंबल वितरण के दौरान तहसीलदार संत विजय सिंह, कानूनगो उमाशंकर राम, हरेराम, लेखपाल सौरभ यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, सुजुकी सिंह, पिंटू सिंह, चंदन राय, मिंटू सिंह, पिंटू सिंह, सुरेंद्र राजभर, ओमप्रकाश यादव, मृत्युंजय सिंह आदि मौजूद रहे।

सिकंदरपुर (बलिया) नवानगर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभाओं में कड़ाके की ठंड के बावजूद भी ग्राम प्रधानों द्वारा अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। अचानक ठंड बढ़ने के कारण गांव में बूढ़े बुजुर्ग और बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि गांव के प्रतिनिधि के द्वारा अलाव की किसी तरह के की कोई व्यवस्था नहीं की गई है वहीं इसकी तरफ शासन का भी कोई ध्यान नहीं है

सिकंदरपुर(बलिया) नूरूल हसन के चले जाने से समाज वादी पार्टी को भारी क्षति हुई है।नूरूल हसन पार्टी के लिए समर्पित थे। पार्टी गठन के समय से ही पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा आगे रहे। उक्त बातें पूर्व मंत्री/विधायक जियाउद्दीन रिजवी ने नूरूल हसन के मृत्यु की सूचना मिलने पर शोक व्यक्त करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नूरूल हसन के चले जाने से समाजवादी पार्टी को गहरा क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। हे ईश्वर उनके परिजनों को इस विकट परिस्थिति से उब रने एवम उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शनिवार शाम को नूरूल हसन का निधन कानपुर में हो गया था जिसकी सूचना मिलते ही मो०रिजवी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ नूरूल हसन के मिट्टी में शामिल होने निकल गए है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.